Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 15, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    लोकसभा में दिखेगी पति-पत्नी की जोड़ी; शपथ ग्रहण होते ही बनेगा इतिहास, UP से एक साथ संसद पहुंचने वाले पहले दंपती

    Updated: Sat, 15 Jun 2024 09:52 AM (IST)

    2024 में सदन में पति-पत्नी की इकलौती जोड़ी के रूप में डिंपल और अखिलेश संसद में नजर आएंगे। कन्नौज लोकसभा सीट से चुने गए हैं अखिलेश यादव तो मैनपुरी से स ...और पढ़ें

    अखिलेश यादव और डिंपल यादव। सौः समाजवादी पार्टी
    अखिलेश यादव और डिंपल यादव। सौः समाजवादी पार्टी

    HighLights

    1. मैनपुरी सीट से दूसरी बार सांसद बनी हैं डिंपल यादव
    2. 2019 में कन्नौज से हारी थी लोकसभा का चुनाव

    हिमांशु यादव, मैनपुरी। लोकसभा चुनाव में नए कीर्तिमान बनाने वाली समाजवादी पार्टी के हाथ एक अनूठी उपलब्धि लगी है। सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष और उनकी पत्नी डिंपल यादव मौजूदा लोकसभा में यूपी से एक साथ सांसद पहुंचने वाले पहले दंपती होंगे।

    इस बार लोकसभा चुनाव में अखिलेश यादव कन्नौज, जबकि डिंपल यादव मैनपुरी से सांसद निर्वाचित हुई हैं। सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव के विधानसभा इस्तीफे के बाद देश की संसदीय राजनीति में नया इतिहास जुड़ गया है। 2024 में सदन में पति-पत्नी की इकलौती जोड़ी के रूप में डिंपल और अखिलेश संसद में नजर आएंगे। हालांकि, इससे पहले भी संसद में पति-पत्नी की जोड़ी पहुंची।

    सैफई परिवार ने किया इस बार ये कारनामा

    इस बार के चुनाव में ये कारनामा सैफई परिवार ने किया है। लोकसभा के आगामी सत्र में सांसदों की शपथ के साथ ही अखिलेश और डिंपल के नाम ये रिकार्ड दर्ज हो जाएगा। उत्तर प्रदेश से एक साथ लोकसभा पहुंचने वाले दंपती के परिवार के तीन अन्य सदस्य भी सांसद निर्वाचित हुए हैं।

    कन्नौज से सांसद हैं अखिलेश, डिंपल मैनपुरी से

    2019 के चुनाव में अखिलेश यादव आजमगढ़ से लोकसभा सदस्य बनने में कामयाब हुए थे, लेकिन डिंपल यादव को कन्नौज में पराजय झेलनी पड़ी थी। इस बार मैनपुरी संसदीय क्षेत्र से बड़ी जीत हासिल कर संसद पहुंची डिंपल यादव और अखिलेश की जोड़ी सदन की कार्रवाई के दौरान चर्चा का केंद्र रहेगी।

    खबरें और भी

    ये भी पढ़ेंः UP News: 'सरयू में जिसने खून बहाया, उनकी जीत हो गई', अयोध्या में भाजपा की हार पर छलका उन्नाव के सांसद का दर्द

    ये भी पढ़ेंः अयोध्या से जीते अवधेश प्रसाद ने छोड़ी ये सीट, अब चुनाव की दौड़ में आगे हैं इन समाजवादी पार्टी नेताओं के नाम

    पहले भी निर्वाचित होते रहे हैं पति-पत्नी

    संसदीय इतिहास में इससे पहले भी पति-पत्नी सदन में रहे हैं। बिहार के सांसद पप्पू यादव और उनकी पत्नी 2004 और 2014 में एक साथ निर्वाचित होकर लोकसभा पहुंचे थे। इस बार भी पप्पू यादव लोकसभा सदस्य निर्वाचित हुए है। जबकि उनकी पत्नी कांग्रेस की राज्यसभा सांसद हैं। अभिनेता धर्मेंद्र और हेमा मालिनी भी एक ही कार्यकाल में अलग-अलग सदनों के सदस्य रह चुके हैं।