विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 28, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

आश्रम में दरिंदगी: पापी महंत के घिनौने इरादे...इलाज के नाम पर लूटी आबरू, जीते जी बर्बाद कर दी विवाहिता की जिंदगी

Published: Tue, 28 Jan 2025 08:44 AM (IST)Updated: Tue, 28 Jan 2025 09:13 AM (IST)

Mainpuri News एक आश्रम के महंत ने इलाज कराने आई महिला के साथ दुष्कर्म किया और उसका अश्लील वीडियो बना ...और पढ़ें

प्रस्तुतीकरण के लिए सांकेतिक तस्वीर का प्रयोग किया गया है।
प्रस्तुतीकरण के लिए सांकेतिक तस्वीर का प्रयोग किया गया है।

HighLights

  1. पीड़ित महिला ने न्यायालय के आदेश पर महंत और उसके भाई सहित पांच के खिलाफ प्राथमिकी
  2. वीडियो के जरिए ब्लैकमेल करने का भी प्रयास

संसू, जागरण. कुरावली/मैनपुरी। एक आश्रम के महंत ने इलाज कराने आई महिला को अपने झांसे में ले लिया। कुटिया में ले जाकर जबरन महिला से दुष्कर्म किया और अश्लील वीडियो बना लिया। जब महिला ने शिकायत करने की बात कही तो आरोपित महंत, उसके भाई ने तीन शिष्यों के साथ फोन कर महिला को जान से मारने और वीडियो प्रसारित करने की धमकी देकर प्रताड़ित करना शुरू कर दिया।

शिकायत करने के बाद भी कुरावली पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। पीड़िता ने न्यायालय के आदेश पर महंत, उसके भाई पांच के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। औंछा थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी एक महिला ने न्यायालय के आदेश पर रविवार को कुरावली थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई है।

प्रेमपुर में है आश्रम

जिसमें आरोप लगाया गया कि कुरावली क्षेत्र के प्रेमपुर स्थित एक आश्रम के महंत के पास वह तीन अप्रैल 2023 को ग्रह दशा दिखाने गई थी। वहां आश्रम के महंत अजय दास महाराज ने इलाज के बहाने उसे बुलाया और जबरदस्ती उसके साथ संबंध बनाए। इस दौरान महंत ने अश्लील वीडियो भी बना लिया। विरोध करने पर धमकी दी कि यदि किसी को इस बारे में बताया तो अश्लील वीडियो प्रसारित कर दिया जाएगा। जिससे वह दहशत में आकर बर्दाश्त करती रही। महंत, उसके भाई आनंद नंदन महाराज ने भी उसके साथ दुर्व्यवहार किया और जान से मारने की धमकी दी। मामले की जानकारी महिला ने अपने पति को दी।

पति ने वीडियो डिलीट करने के लिए कहा, तो जान से मारने की दी धमकी

27 अगस्त 2024 को जब पति ने वीडियो डिलीट करने की बात कही तो महंत के इशारे पर उनके घर गुंडे और पूरे परिवार को जान से मारने की धमकी दी। 12 अक्टूबर को पीड़ित महिला अपने पुत्र के साथ घिरोर से लौटकर आ रही थी। तभी वहां बिना नंबर की एक कार आई और उसमें से उतरा महंत का गनर रोहित यादव, उसके साथी अनीश उर्फ सचिन यादव निवासी थरौली थाना मलावन एटा व एक अज्ञात व्यक्ति ने असलहा दिखाते हुए उन्हें कार में डालकर आश्रम पर ले गए।

महंत और अन्य पर दुष्कर्म का केस दर्ज

जहां महंत और उसके भाई ने समझौता करने का दबाव बनाते हुए पुत्र को जान से मारने की धमकी दी। जब पीड़िता ने इसकी शिकायत थाने में की तो पुलिस ने कोई सुनवाई नहीं की। पुलिस ने न्यायालय के आदेश पर महंत अजयदास महाराज, उसके भाई आनंद नंदन महाराज, रोहित यादव, अनीश उर्फ सचिन यादव के खिलाफ दुष्कर्म सहित अन्य गंभीर धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

ये भी पढ़ेंः Deepti Sharma: अब अपराधियों को 'क्लीन बोल्ड' करने का हुनर सीखेंगी दीप्ति शर्मा, डिप्टी एसपी की वर्दी पहनाई गई

ये भी पढ़ेंः गेस्ट हाउस में पिलाई नशीली कोल्डड्रिंक फिर रस्सी से घोंटा गला...प्रेमिका ने प्रेमी से पीछा छुड़ाने को उठाया खाैफनाक कदम

इस संबंध में कुरावली थाना प्रभारी निरीक्षक धर्मेंद्र सिंह चौहान ने बताया कि न्यायालय के आदेश पर प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी गई है। जांच के बाद वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।