Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    B.Ed प्रवेश परीक्षा: 5 केंद्रों पर 1900 परीक्षार्थी, इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस और फोटो-स्टेट दुकानें बंद रखने के मैनपुरी डीएम के आदेश

    Updated: Wed, 27 May 2026 07:52 AM (GMT+05:30)

    मैनपुरी में 31 मई को बीएड प्रवेश परीक्षा पांच केंद्रों पर आयोजित होगी, जिसमें 1900 परीक्षार्थी शामिल होंगे। परीक्षा शांतिपूर्ण संपन्न कराने के लिए डीए ...और पढ़ें

    कलक्ट्रेट सभाकक्ष में बीएड प्रवेश परीक्षा संबंधी बैठक को संबोधित करते डीएम डा. इंद्रमणि त्रिपाठी। साभार सूचना विभाग

    कलक्ट्रेट सभाकक्ष में बीएड प्रवेश परीक्षा संबंधी बैठक को संबोधित करते डीएम डा. इंद्रमणि त्रिपाठी। साभार सूचना विभाग

    HighLights

    1. मैनपुरी में 31 मई को बीएड प्रवेश परीक्षा

    2. पांच केंद्रों पर 1900 परीक्षार्थी होंगे शामिल

    3. इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस, फोटो-स्टेट दुकानें प्रतिबंधित

    जागरण संवाददाता, मैनपुरी। बीएड की प्रवेश परीक्षा 31 मई रविवार को होनी है। इसके लिए जनपद में पांच परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। परीक्षा को शांतिपूर्ण संपन्न कराने के लिए जिलाधिकारी डॉ. इंद्रमणि त्रिपाठी ने केंद्र व्यवस्थापकों, स्टेटिक मजिस्ट्रेट आदि के साथ बैठक की।

    डीएम ने कहा कि परीक्षा केंद्र के 500 मीटर की परिधि में फोटो-स्टेट की दुकानें बंद रहेंगी। किसी भी अभ्यर्थी को इलेक्ट्रानिक डिवाइस लाने की अनुमति नहीं होगी।

    परीक्षा केंद्र के 500 मीटर की परिधि में फोटो-स्टेट की दुकानें रहेंगी बंद

    डीएम ने कहा कि परीक्षा में विघ्न डालने का प्रयास करने वाले के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाए। प्रवेश से पूर्व परीक्षा केंद्र के मुख्य द्वार पर प्रत्येक परीक्षार्थी की तलाशी ली जाए। परीक्षा के दौरान कक्ष निरीक्षक, परीक्षा ड्यूटी में लगे अधिकारी, कर्मचारी को परीक्षा कक्ष के भीतर मोबाइल ले जाना प्रतिबंधित होगा। परीक्षा के दिन सभी कक्षों के सीसीटीवी कैमरे क्रियाशील रहें।

    किसी भी अभ्यर्थी को इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस ले जाने की नहीं होगी अनुमति

    डीएम ने कहा कि परीक्षा प्रारंभ होने पर पर्यवेक्षक, स्टेटिक मजिस्ट्रेट निरंतर भ्रमणशील रहकर प्रत्येक कक्ष की गतिविधियों पर नजर रखें। उन्होंने अधिशासी अधिकारी नगर पालिका को निर्देशित करते हुए कहा कि सभी पांच परीक्षा केंद्रों पर एक-एक ठंडे पानी के टैंकर की व्यवस्था सुनिश्चित कराएं। सीएमओ परीक्षा केंद्रों पर पर्याप्त मात्रा में ओआरएस घोल, सामान्य दवाओं की उपलब्धता के साथ एंबुलेंस, मेडिकल टीम की तैनाती करें।

    यह भी पढ़ें- मुरादाबाद CDO मृणाली अविनाश जोशी के आदेश, विकास भवन में अफसरों और संविदा कर्मियों के कमरों से हटेंगे AC

    एसपी ने कहा, परीक्षा केंद्रों पर तैनात रहेगा पुलिस बल

    पुलिस अधीक्षक गणेश प्रसाद शाहा ने कहा कि प्रत्येक परीक्षा केंद्र पर पर्याप्त मात्रा में पुलिस बल तैनात रहेगा। डीआईओएस सतीश कुमार ने बताया कि 31 मई को बीएड प्रवेश परीक्षा दो पालियों में जनपद के पांच परीक्षा केंद्रों पर हाेगी। प्रथम पाली प्रातः 09 बजे से 12 बजे तक एवं द्वितीय पाली दोपहर 02 बजे से 05 बजे तक आयोजित होगी।।

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें- बकरीद-वीकेंड पर नैनीताल और कैंची धाम में बाइक की एंट्री बैन, काठगोदाम से मिलेगी शटल

    प्रवेश परीक्षा में 1900 परीक्षार्थी प्रतिभाग करेंगे

    प्रवेश परीक्षा में 1900 परीक्षार्थी प्रतिभाग करेंगे। उन्होंने बताया कि परीक्षा के लिए राजकीय इंटर कॉलेज, कुं. आरसी महिला पीजी कॉलेज, सनातन धर्म इंटर कॉलेज, श्री चित्रगुप्त इंटर कॉलेज एवं श्री चित्रगुप्त पीजी कॉलेज में 380-380 परीक्षार्थी परीक्षा में शामिल होंगे।

    बैठक में अपर जिलाधिकारी न्यायिक राजेश चन्द्र, जिला समाज कल्याण अधिकारी अशोक मिश्रा, जिला दिव्यांगजन सशक्तीकरण अधिकारी राजेश बघेल आदि मौजूद रहे।