यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 21, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Agra Lucknow Expressway पर जबरदस्त हादसा, मधुबनी जा रही कार के परखच्चे उड़े, दाे महिलाओं सहित तीन की मौत
Mainpuri Road Accident News कार सवार मधुबनी बिहार जा रहे थे। करहल क्षेत्र में ये हादसा घटित हुआ है। बताया गया है तेज रफ्तार कार ट्रक से टकरा कर अनियंत ...और पढ़ें

HighLights
- लखनऊ एक्सप्रेस-वे पर ट्रक में घुसी कार
- दो महिलाओं सहित तीन की मौत, सैफई के अस्पताल में चल रहा है इलाज
जागरण संवाददाता, मैनपुरी। यूपी के मैनपुरी जिले में शनिवार सुबह दर्दनाक हादसा घटित हो गया। शनिवार सुबह करीब आठ बजे लखनऊ-आगरा एक्सप्रेस-वे पर हादसे में दो महिलाओं सहित तीन की मौत हो गई। दो लोग घायल हुए हैं।
लुधियाना से मधुबनी बिहार जा रही एक कार लखनऊ आगरा एक्सप्रेस-वे पर थाना करहल क्षेत्र में अनियंत्रित होकर आगे चल रहे ट्रक से टकरा कर पलट गई। इस घटना में कार चालक, दो महिलाएं और दो युवक गंभीर घायल हो गए। मौके पर पहुंची पुलिस ने पांचों को सैफई मेडिकल कालेज पहुंचाया। जहां कार चालक और दोनों महिलाओं को मृत घोषित कर दिया गया। जबकि घायल दोनों युवकों का उपचार चल रहा है।
ये भी पढ़ेंः UP Police के बाबू ने नियम रखे ताक पर; 'रिवाल्वर गर्ल' प्रियंका मिश्रा को फिर बनाया आरक्षी, दो दिन में बर्खास्त
मृतकों के नाम
कार चालक वीरेंद्र मिश्रा निवासी मुरली नगर महाराजगंज, फीका झा पत्नी राजीव, सुरजादेवी पुत्री राजीव निवासीगण नगला मोड थाना पगोल मधुबनी बिहार हैं। जबकि राजीव और उनका पुत्र आदित्य निवासीगण नगला मोड थाना पगोल मधुबनी बिहार घायल हुए हैं।