Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    मैनपुरी को 682 करोड़ की सौगात: विकास योजनाओं के साथ सीएम योगी सपा के गढ़ में करेंगे चुनावी शंखनाद

    Updated: Sun, 26 Jul 2026 10:57 AM (IST)

    सीएम योगी आदित्यनाथ आज मैनपुरी में 682 करोड़ रुपये की विकास परियोजनाओं का लोकार्पण व शिलान्यास करेंगे। यह दौरा आगामी विधानसभा चुनावों के लिए चुनावी बि ...और पढ़ें

    सीएम योगी।

    सीएम योगी।

    HighLights

    1. सीएम योगी आज मैनपुरी में 682 करोड़ की सौगात देंगे

    2. विकास परियोजनाओं के साथ चुनावी बिसात बिछाने का प्रयास

    3. संगठन और प्रशासनिक अधिकारियों से भी करेंगे संवाद

    चंद्रशेखर गौड़, मैनपुरी। प्रदेश के मुखिया योगी आदित्यनाथ आज यानि रविवार को मैनपुरी आ रहे हैं। वह पं. जवाहर लाल नेहरू स्टेडियम में आयोजित कार्यक्रम में करीब 682 करोड़ रुपये की विकास परियोजनाओं का लोकार्पण व शिलान्यास करेंगे। विकास की इन योजनाओं के माध्यम से वह जनपद की जनता को साधने का प्रयास करेंगे।

    सीएम योगी का यह दौरा सिर्फ लोकार्पण व शिलान्यास तक सीमित नहीं है वरन् राजनीतिक गलियारों में इस दौरे को आगामी विधानसभा चुनाव का शंखनाद के रूप में देखा जा रहा है। सीएम योगी का यह दौरा चुनावी बिसात बिछाने की तैयारियों को लेकर माना जा रहा है।

    आज पं. जवाहर लाल नेहरू स्टेडियम में जनसभा कर मतदाताओं को साधेंगे, विकास का देंगे संदेश

    आगामी कुछ माह बाद ही प्रदेश में विधानसभा चुनाव होने हैं। इसके लिए भारतीय जनता पार्टी ने सबसे पहले अपनी तैयारियां शुरू की हैं। इन्हीं तैयारियों के क्रम में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पूरे प्रदेश को अपने दौरों से मथ रहे हैं। वहीं विकास योजनाओं के लाेकार्पण व शिलान्यास करके वह आम जनमानस को प्रदेश के विकास का संदेश भी दे रहे हैं। इसी क्रम में सीएम योगी आज मैनपुरी आ रहे हैं।

    सीएम दौरे में न सिर्फ 682 करोड़ रुपये योजनाओं का लाेकार्पण व शिलान्यास करेंगे, वरन् योजनाओं के लाभार्थियों के साथ-साथ जनसभा कर सीधा संवाद कर मतदाताओं की नब्ज टटोलेंगे। साथ ही वह यहां करीब एक घंटा तक रुक कर संगठन और जनप्रतिनिधियों के बीच के जमीनी तालमेल की भी बारीकी से समीक्षा करेंगे। इसके साथ ही प्रशासनिक अधिकारियों के साथ संवाद कर यहां की विकास योजनाओं की भी समीक्षा कर सकते हैं।

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें- सपा के गढ़ में सीएम योगी आदित्यनाथ देंगे 682 करोड़ की सौगात, कल मैनपुरी में जनसभा को करेंगे संबोधित

    यह भी पढ़ें- मैनपुरी में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का दौरा, सुरक्षा के लिए किए गए कड़े बंदोबस्त; घर से निकलने से पहले देख लें रूट

    अभी दो विधानसभा क्षेत्र पर नजरें, आगामी दौरे में साधेंगे शेष दोनों विधानसभा

    सीएम योगी आदित्यनाथ इन दौरों के माध्यम से राजनीतिक संदेश देने और चुनावी बिसात साधने का प्रयास कर रहे हैं। यह इस बात से भी साफ हो जाती है कि फिलहाल यह जनसभा सिर्फ दो विधानसभा क्षेत्र मैनपुरी और भोगांव के लिए हो रही है। इन्हीं क्षेत्र की योजनाओं के लोकार्पण व शिलान्यास को प्राथमिकता दी गई है। शेष अन्य दोनों विधानसभा करहल व किशनी क्षेत्र को साधने के लिए उनके अक्टूबर-नवंबर में आने की संभावना है।