Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 28, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Mainpuri: जिस कंडक्टर पर लगा था नमाज के लिए बस रोकने का आरोप, उसने ट्रेन के सामने कूदकर की आत्महत्या

    By Jagran NewsEdited By: Abhishek Saxena
    Updated: Mon, 28 Aug 2023 02:49 PM (IST)

    कुछ दिनों पहले एक रोडवेज बस को रुकवाकर कुछ सवारियों ने नमाज पढ़ी थी। इसका वीडियो वायरल होने के बाद विभाग ने एक्शन लिया और परिचालक को सस्पेंड कर दिया ग ...और पढ़ें

    Mainpuri News: परिचालक ने की ट्रेन से कटकर आत्महत्या।
    Mainpuri News: परिचालक ने की ट्रेन से कटकर आत्महत्या।

    HighLights

    1. परिचालक ने सवारियों के लघुशंका की बात कहने पर रुकवायी थी बस
    2. विभाग ने निलंबित कर दिया था परिचालक

    मैनपुरी, जागरण संवाददाता। नमाज के लिए बस रोकने के आरोपित रोडवेज बस परिचालक ने ट्रेन से कटकर आत्महत्या कर ली। घटना का वीडियो प्रसारित होने के बाद परिचालक को निलंबित कर दिया गया था। तबसे वह परेशान चल रहे थे।

    घिरोर के गांव नगला खुशाली निवासी मोहित यादव बरेली डिपो में बस परिचालक थे। दो माह पूर्व वे बस लेकर बरेली से दिल्ली जा रहे थे। बरेली से निकलते ही उन्होंने बस रुकवा दी थी।

    बस से उतरे कुछ यात्रियों ने बस के आगे सड़क पर नमाज पढ़ी थी। इस घटना का वीडियो इंटरनेट मीडिया पर प्रसारित हुआ था। वीडियो पर संज्ञान लेते हुए अधिकारियों ने बस परिचालक को निलंबित कर दिया था।

    मोहित गांव आकर रहने लगे थे

    निलंबित होने के बाद मोहित यादव गांव आकर रहने लगे थे। रविवार शाम वह घिरोर स्थित मकान पर जाने के लिए गांव में स्थित घर से निकले थे, लेकिन वहां नहीं पहुचें। सोमवार को तलाश करने पर उनका शव घिरोर क्षेत्र में कोसमा के पास रेलवे ट्रैक पर पड़ा मिला।

    स्वजन घटना को आत्महत्या बता रहे हैं। पिता राजेंद्र यादव ने बताया की मोहित ने नमाज के लिए बस नहीं रोकी थी। कुछ यात्रियों ने उनसे लघु शंका जाने के लिए कहा था। इसलिए उन्होंने बस रूकवाई थी।

    इस दौरान कुछ यात्री बस से उतरकर नमाज पढ़ने लगे थे। इसमें मोहित का कोई दोष नहीं था। एसओ घिरोर भोलू सिंह भाटी ने बताया कि मामले में जांच की जा रही है।