Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 19, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Karwa Chauth 2024: आज रात पत्‍नी को ये चीज जरूर खिलाएं पति, व्रत के दौरान नहीं लगेगी प्यास

    Updated: Sat, 19 Oct 2024 06:03 PM (IST)

    Karwa Chauth 2024 करवा चौथ 2024 की तैयारियों ने देहरादून के बाजारों में रौनक ला दी है। महिलाएं खरीदारी के लिए उमड़ रही हैं। दुकानों पर आई महिलाओं ने प ...और पढ़ें

    Karwa Chauth 2024: करवा चौथ पर बाजार में दिखा उल्लास। जागरण
    Karwa Chauth 2024: करवा चौथ पर बाजार में दिखा उल्लास। जागरण

    HighLights

    1. बाजार को करीब 14 करोड़ का कारोबार भी दे गया करवा चौथ
    2. पतियों ने खूब खरीदी इमरती

    जासं, मैनपुरी। Karwa Chauth 2024: रविवार को करवा चौथ पर्व मनेगा। सुहाग से जुड़े पर्व के लिए महिलाएं कई दिन से खरीदारी में जुटी हुई थी। शनिवार को भी महिलाओं ने पर्व की तैयारी को बाजार का रास्ता तय किया। महिलाओं की यह भीड़ हर ओर दिखी।

    महिलाओं की भीड़ ज्वैलर्स, कपड़ा, चूड़ियों की दुकानों के अलावा संजने- संवरने की दुकानों पर भी दिखी। ब्यूटी पार्लरों पर तो बुकिंग जारी रही। महिलाओं की भीड़ से बाजारों में जाम भी लगा। चंद्रोदय से जुड़ा करवा चौथ का पर्व रविवार को मनेगा। पानी तक नहीं पीने वाली सुहागिन महिलाएं चंद्रमा को निहारकर व्रत का समापन करेंगी। इस पर्व से जुड़ी खरीदारी के लिए महिलाएं नगर के बाजारों में आईं।

    महिलाओं की यह भीड़ सदर बाजार, बजाजा बाजार के अलावा कचहरी रोड पर संचालित ज्वैलर्स, कपड़ा और सौंदर्य सामग्री की दुकानों पर दिखी। दोपहर से शाम तक महिलाओं की इस भीड़ से बाजार खिलखिलाते रहे तो दुकानदार भी खुश नजर आए। एक अनुमान के अनुसार, करवा चौथ का यह पर्व बाजार को करीब 14 करोड़ का कारोबार भी दे गया है।

    यह भी पढ़ें- अब मुकदमा दर्ज करने से नहीं बच पाएगी पुलिस, इस लिंक से ऑनलाइन कीजिए किसी भी अपराध पर एफआइआर

    खरीदी पसंद की सामग्री

    बाजार में दुकानों पर आई महिलाओं ने पसंद के सामान को खरीदने का उत्साह दिखाया। बिछुआ, पायल और लिपिस्टिक, काजल, बिंदी भी पसंद के खरीदे गए। महिलाओं ने पूजा के लिए मिट्टी और चीनी के अलावा पीतल से बने करवा भी खरीदे तो सींक और पूजा को चित्र भी खरीदा।

    खबरें और भी

    ब्यूटी पार्लर पर लगे नंबर

    करवा चौथ पर सजने-संवरने को महिलाएं ब्यूटी पार्लर तक आई, लेकिन पूर्व से बुकिंग होने की वजह से इंतजार करना पड़ा। मेहंदी लगवाने को भी महिलाएं आसपास युवती और महिलाओं को खोजती रहीं।

    खूब खरीदी गईं इमरती

    करवा चौथ रखने वाली महिलाओं को व्रत के दौरान प्यास न लगे, इसके लिए पतियों ने इमरती खरीदी। पतियों ने इन इमरतियों को शनिवार रात में पत्नियों को खिलाया। पुरुषों का मानना है कि इमरती खाने से महिलाओं को करवा चौथ व्रत धारण करने में आसानी होगी। वह प्यास से विचलित नहीं होंगी। वहीं, कुछ पति चंद्रोदय का समय भी तलाशते रहे। वैदिक पंचांग की गणना के अनुसार, करवा चौथ पर चंद्रोदय का समय शाम 07 बजकर 53 मिनट पर होगा। समय में कुछ बदलाव हो सकता है।

    करवा चौथ से एक दिन पहले शुरू हुआ सजने, संवरने का दौर

    कासगंज : करवा चौथ का पर्व रविवार को घर-घर मनाया जाएगा। इसके लिए खरीदारी हो चुकी है। महिलाओं के सजने संवरने का क्रम शुरू हो गया है। ब्यूटीपार्लर पर महिलाएं बढ़ी संख्या में फेसियल और हेयर स्पा कराने के लिए पहुंच रही हैं। घरों में भी बुकिंग पर मेहंदी रचाने वाली युवती बुलाई जा रही हैं। जो हाथ पैरों पर मेहंदी रचा रही हैं। हर साल महिलाओं के लिए करवा चौथ का दिन विशेष रहता है।

    यह भी पढ़ें- Dehradun में सालाना खर्च देकर ''पालें'' घड़ियाल-गुलदार, उल्लू के लिए आ रहे बंपर आवेदन

    इस दिन महिलाएं सजने संवरने के लिए पहले से ही तैयारियां शुरू कर देती हैं। यह क्रम पिछले दिनों से लगातार जारी है। रविवार को करवा चौथ पर्व मनाया जाएगा। इससे पहले ब्यूटीपार्लर पर महिलाओं की भीड़ जुटने लगी है। नगर के मुख्य बाजारों में स्थित ब्यूटीपार्लर से गली मुहल्ले में भी छोटे-मोटे ब्यूटीपार्लरों पर भी महिलाओं की भीड़ रहीं।

    ब्यूटीपार्लर पर इन दिनों महिलाएं फेसियल के साथ हेयर कट, हेयर स्पा, मेडीक्योर, पेडीक्योर, वैक्स करा रहीं हैं। जिससे महिलाओं की सुंदरता में निखार आए और करवाचौथ पर जब वे सोलर श्रंगार करें तो आकर्षण उत्पन्न हो जाए। इसके साथ ही मेहंदी भी लगाई जा रही है। ब्यूटीपार्लर पर महिलाएं हाथ और पैर में मेहंदी रचा रही हैं। इसके लिए ब्यूटीपार्लर के अलावा मेहंदी रचाने वाली युवतियों को घर बुलाकर भी मेहंदी लगवा रहीं हैं।

    नगर की प्रसिद्ध ब्यूटीपार्लर बिंदू मिश्रा का कहना है कि पिछले तीन दिन से लगातार महिलाओं की भीड़ जुट रही है। पार्लर पर तैयारी कराने पहुंच रहीं हैं। मेहंदी भी रचाई जा रही है। रविवार को भी महिलाएं पार्लर पर पहुंचेगी और मेहंदी रचाए जाने और सजने संवरने का क्रम भी जारी है।

    करवा चौथ से पहले 80 हजारी हुआ सोना

    इस करवा चौथ पर सोने की कीमत 80 हजार रुपये तक पहुंच गई है। इससे सामान्य वर्ग के खरीदार सोने की खरीदारी नहीं कर पा रहे हैं। चांदी भी पीछे नहीं है। 98 हजार रुपये प्रति किलो के हिसाब से बिक रही है। ऐसे में लोग अपना बजट देखकर आभूषणों की खरीदारी कर रहे हैं। महिलाओं को सोने चांदी के गिफ्ट का इस बार टोटा रहेगा।

    सर्राफा व्यवसायी अखिलेश अग्रवाल का कहना है कि दो दिन पहले सोना 79 हजार पार कर गया था। जिससे करवा चौथ की खरीदारी प्रभावित हुई है। सर्राफा व्यवसायी दीपक गुप्ता का कहना है कि एमसीएक्स पर भी सोना नए रिकार्ड कायम किए हुए हैं। यहीं स्थिति रही तो दीपावली पर सर्राफा व्यवसाय तेजी नहीं पकड़ पा रहा है।