Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 19, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    अपर्णा यादव नहीं बल्‍क‍ि BJP के इस द‍िग्‍गज नेता के मैनपुरी से चुनाव लड़ने की अटकलों ने पकड़ा जोर, चर्चा में हैं ये पांच नाम

    Updated: Tue, 19 Mar 2024 09:32 PM (IST)

    मैनपुरी लोकसभा सीट पर भाजपा प्रत्‍याशी को लेकर पांच नाम ऐसे हैं ज‍िनकी चर्चा जोरों पर है। इनमें सबसे आगे केशव प्रसाद मौर्य को माना जा रहा है। दूसरे नं ...और पढ़ें

    अपर्णा यादव के मैनपुरी से चुनाव लड़ने की है चर्चा।
    अपर्णा यादव के मैनपुरी से चुनाव लड़ने की है चर्चा।

    ड‍िजिटल डेस्‍क, नई द‍िल्ली। लोकसभा चुनाव की तारीखों के एलान के साथ ही उत्तर प्रदेश में राजनीति‍क माहौल गरमाता जा रहा है। प्रदेश की कई ऐसी लोकसभा सीटें हैं, ज‍िनपर लोगों की नजरें ट‍िकी हैं। इन्‍हीं में से एक मैनपुरी सीट भी है। समाजवादी पार्टी का गढ़ कही जानी वाली इस सीट पर खुद डिंपल यादव चुनावी मैदान में हैं, लेक‍िन भाजपा का प्रत्‍याशी कौन होगा? इसको लेकर अटकलों और कयासों का दौर जारी है।

    मैनपुरी लोकसभा सीट पर भाजपा प्रत्‍याशी को लेकर पांच नाम ऐसे हैं, ज‍िनकी चर्चा जोरों पर है। इनमें सबसे आगे केशव प्रसाद मौर्य को माना जा रहा है। दूसरे नंबर पर प्रेम सिंह शाक्य, तीसरे पर पर्यटन मंत्री जयवीर स‍िंह हैं। इसके अलावा मुलायम स‍िंह की छोटी बहू अपर्णा यादव और सपा से बीजेपी में आए मनोज यादव के नाम की भी चर्चा चल रही है।

    मैनपुरी सीट पर मुलायम स‍िंह थे स‍ियासी अखाड़े के सबसे बड़े पहलवान

    बता दें, पूर्व के चुनावों में लोकसभा क्षेत्र के इस राजनीतिक ट्रैक पर रेस में सबसे आगे साइकिल ही दौड़ती रही। मैनपुरी लोकसभा सीट की बात करें तो स्व. मुलायम सिंह यादव ही यहां के सियासी अखाड़े के सबसे बड़े पहलवान थे। मुलायम सिंह यादव इस लोकसभा सीट पर पांच बार मैदान में उतरे और हर बार विरोधी को पराजित किया। मुलायम के बाद सबसे ज्यादा जीत बलराम सिंह यादव मिलीं। वह एक बार कांग्रेस की टिकट पर और दो बार सपा की टिकट पर चुनाव जीते।

    लोकसभा क्षेत्र 2019 के विजेता जानने के लिए लोकसभा क्षेत्र के नाम पर क्लिक करें

    सपा की जीत का सफर

    • 1996 में मुलायम सिंह जीते जीते।
    • 1998 में बलराम सिंह यादव जीते।
    • 1999 में बलराम सिंह यादव जीते।
    • 2004 में मुलायम सिंह जीते।
    • 2004 उप चुनाव में धर्मेंद्र यादव जीते।
    • 2009 में मुलायम सिंह जीते।
    • 2014 में मुलायम सिंह जीते।
    • 2014 उप चुनाव में तेज प्रताप जीते।
    • 2019 में मुलायम सिंह जीते।
    • 2022 उपचुनाव में डिंपल यादव जीतीं।

    ये है लोकसभा चुनाव 2024 का पूरा शेड्यूल

    खबरें और भी