Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 02, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Love Jihad In Mainpuri: सुल्तान सिंह निकला फुरकान अली, युवती को लव जिहाद में फंसाकर भगा ले गया मुरादाबाद का राजमिस्त्री

    By Sanjay TrivediEdited By: Abhishek Saxena
    Updated: Thu, 02 Nov 2023 07:51 AM (IST)

    Love Jihad Case In Mainpuri युवती ने बताया कि वह लापता नहीं हुई थी बल्कि उसका प्रेमी उसे अपने साथ मुरादाबाद लेकर गया था। वह प्रेमी के घर पहुंची तो पता ...और पढ़ें

    Love Jihad In Mainpuri: सुल्तान सिंह निकला फुरकान अली, एसपी से शिकायत
    Love Jihad In Mainpuri: सुल्तान सिंह निकला फुरकान अली, एसपी से शिकायत

    HighLights

    1. मुस्लिम राजमिस्त्री ने युवती को बनाया लव जिहाद का शिकार
    2. गांव में शौचालय निर्माण के दौरान युवती को प्रेमजाल में फंसाया

    जागरण संवाददाता, मैनपुरी। डेढ़ साल पहले लापता हुई युवती को लव जिहाद का शिकार बनाया गया था। गांव में शौचालय निर्माण करने आए मुरादाबाद के राजमिस्त्री ने खुद को सुल्तान सिंह बताकर युवती को प्रेमजाल में फंसाया और अगवा कर ले गया।

    युवती, आरोपित के घर पहुंची तो पता चला कि वह सुल्तान सिंह नहीं बल्कि फुरकान अली है। आरोपित के चंगुल से निकल कर आई युवती ने कार्रवाई के लिए एसपी से गुहार लगाई है।

    सरकारी योजना से चल रहा था शाैचालय का निर्माण

    मंगलवार शाम कलक्ट्रेट पहुंची पीड़ित युवती ने बताया कि दो साल पहले उसके गांव में सरकारी योजना से सभी घरों में शौचालयों का निर्माण चल रहा था। शौचालय निर्माण करने आए राजमिस्त्री ने अपना नाम सुल्तान सिंह बताया और कहा कि वह युवती की जाति का है।

    ये भी पढ़ेंः Diwali 2023: दिवाली पर आतिशबाजी खरीदनी है तो पढ़िए आगरा में किन स्थानों पर लगेंगी दुकानें, चलेंगे सिर्फ ग्रीन पटाखे

    धीरे-धीरे दोनों के बीच निकटता बढ़ गई। राजमिस्त्री अक्सर युवती के घर आने-जाने लगा। करीब डेढ़ साल पहले युवती अगवा हो गई। स्वजन ने उसे तलाश किया, लेकिन कुछ पता नहीं चला तो वे खामोश हो गए।

    मुरादाबाद ले गया प्रेमी

    दो दिन पहले मौका मिलने पर वह फुरकान अली के घर से निकल कर भागने में सफल हो गई। युवती ने बताया कि फुरकान अली ने उसे लव जिहाद का शिकार बनाया है। पीड़ित युवती ने कार्रवाई की मांग की है। एएसपी राजेश कुमार ने बताया का मामले में जांच कर कार्रवाई की जाएगी।