विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

मैनपुरी में 10वीं की छात्रा बोली..पीठ पर फेंका टायलेट क्लीनर, पुलिस बोली सब झूठी कहानी

By Himanshu Yadav Edited By: Prateek Gupta
Published: Fri, 23 Oct 2026 08:58 PM (IST)

मैनपुरी में 10वीं की छात्रा ने मारपीट के बाद पीठ पर टायलेट क्लीनर फेंकने का आरोप लगाया था। पुलिस जांच ...और पढ़ें

AI जेनरेटेड सांकेतिक तस्वीर।

AI जेनरेटेड सांकेतिक तस्वीर।

संवाद सूत्र, भोगांव (मैनपुरी)। 10वीं क्लास की  छात्रा के साथ मारपीट के बाद शरीर पर टायलेट क्लीनर फेंकने की घटना पुलिस जांच में सही नहीं पाई गई है। छात्रा के चिकित्सीय परीक्षण में आरोपों की पुष्टि नहीं हुई है। छात्रा के शरीर पर केमिकल का कोई निशान नहीं मिला है। पुलिस अब नए सिरे से मामले की जांच करेगी।

थाना क्षेत्र के एक गांव की निवासी किशोरी आलीपुर खेड़ा के एक कालेज में 10वीं की छात्रा है। छात्रा का गांव की एक अन्य छात्रा से अनबन चल रही है। आरोप है कि एक सप्ताह पहले छात्रा के साथ स्कूल में तीन अज्ञात युवकों ने मारपीट की। विरोध करने पर जान से मारने की धमकी दी। मंगलवार रात छात्र अपने घर के आंगन में नल से पानी भर रही थी।

उसी समय अज्ञात युवकों ने उसके साथ गाली गलौज की और पीठ पर टायलेट क्लीनर डाल दिया। मामले में प्राथमिकी दर्ज करने के बाद पुलिस जांच में आरोप झूठे निकले हैं। मेडिकल रिपोर्ट में छात्रा के शरीर पर चोट और केमिकल डाले जाने की पुष्टि नहीं हुई है। इंस्पेक्टर महाराज सिंह भाटी ने बताया कि कालेज में छात्राओं के बीच विवाद के चलते प्रकरण को तूल दिया गया है।

उन्होंने बताया कि शरीर पर किसी प्रकार की चोट और अन्य निशान नहीं पाए गए हैं। स्कूल जाकर मामले की विस्तार से जांच की जाएगी। छात्रा को परेशान करने वाले युवकों की तलाश की जा रही है। स्वजन द्वारा लगाए गए अन्य आरोपों की पुष्टि नहीं हुई है।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।