Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    प्रेम संबंध का झांसा देकर दुष्कर्म, गर्भपात और मारपीट का आरोप, मैनपुरी में आठ नामजद लोगों पर मुकदमा दर्ज

    By Devendra Kumar Edited By: Prateek Gupta
    Updated: Sat, 27 Jun 2026 07:28 PM (IST)

    किशनी (मैनपुरी) में एक युवती की शिकायत पर शादी का झांसा देकर दुष्कर्म, गर्भपात, मारपीट और रुपये हड़पने के आरोप में आठ लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया ...और पढ़ें

    सांकेतिक तस्वीर।

    सांकेतिक तस्वीर।

    HighLights

    1. गर्भवती होने पर धोखे से कराया गया गर्भपात।

    2. मारपीट, धमकी और रुपये हड़पने के भी आरोप।

    संवाद सूत्र, किशनी (मैनपुरी)। थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी युवती की तहरीर पर पुलिस ने शादी का झांसा देकर दुष्कर्म, गर्भपात कराने, मारपीट, धमकी और रुपये हड़पने के आरोप में आठ लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

    पीड़िता का आरोप है कि एक गांव निवासी अंकुश ने करीब दो वर्ष तक शादी का झांसा देकर उसके साथ संबंध बनाए। उसके गर्भवती होने पर उसने अंकुश से शादी अथवा कोर्ट मैरिज के लिए कहा पर आरोपी ने उससे आधार कार्ड पर हस्ताक्षर कराकर धोखे से कागजात तैयार किए और गर्भपात करा दिया। इसके बाद शादी से इनकार कर मारपीट की तथा जान से मारने की धमकी दी

    पीड़िता ने आरोप लगाया कि जब उसने न्याय की मांग की तो आरोपी पक्ष के लोगों ने उसके साथ अभद्रता की, मारपीट की और उससे बिछुआ,पायल तथा पहली बार मे 25 हजार रुपये तथा बाद में 12 हजार रुपये भी ले लिए। इसके बावजूद उसे लगातार धमकियां दी जाती रहीं।

    पुलिस ने पीड़िता की तहरीर पर अंकुश पुत्र रामबीर,सत्यम पुत्र किशन, कस्तूरी पुत्र नेत्रपाल, गणेश पुत्र सोवरन, गगन पुत्र विजयपाल, रविन्द्र पुत्र बीरबहादुर, दीपक पुत्र रामबीर और रामवीर पुत्र पुत्तू निवासीगण ग्राम नैगवां खिरिया, थाना किशनी के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस का कहना है कि जांच के आधार पर आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी।

    खबरें और भी