यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 17, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
मामा के बेटे से दिल लगा बैठी... नाकाम मोहब्बत में हुआ ये अंजाम, पुलिस ने एनकाउंटर में पकड़ा हत्यारोपित
मैनपुरी में एक किशोरी की हत्या के मामले में पुलिस ने एक आरोपी करन को मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार किया है। करन के पैर में गोली लगी है और उसका इलाज चल रहा ह ...और पढ़ें

HighLights
- गुरुवार की शाम को गांव के नजदीक रजबहा के पास पेड़ से लटका मिला था किशोरी का शव
- नजदीकी रिश्तेदारों ने ही दिया घटना को अंजाम
जागरण संवाददाता, मैनपुरी। किशोरी की हत्या कर उसका शव पेड़ से लटकाने के एक आरोपित को पुलिस ने देर रात मुठभेड़ में गिरफ्तार कर लिया। आरोपित के पैर में गोली लगी है। अभी अन्य दो आरोपित फरार हैं, पुलिस उनकी तलाश में जुटी है। तीनों ही आरोपित किशोरी के नजदीकी रिश्तेदार हैं।
दरअसल, थाना बेवर क्षेत्र के एक गांव की किशोरी का शव गुरुवार को पेड़ से लटका मिला था। स्वजन ने छात्रा के साथ दुष्कर्म करने और उसकी हत्या कर शव पेड़ से लटकाने के आरोप लगाए थे। इस मामले में उन्होंने तीन लोगों को नामजद करते हुए प्राथमिकी दर्ज कराई थी। पुलिस द्वारा कराए गए पोस्टमार्टम में छात्रा की हत्या करने के बाद उसका शव पेड़ से लटकाने की पुष्टि हुई थी। दुष्कर्म की पुष्टि करने के लिए स्लाइड बनाकर विधि विज्ञान प्रयोगशाला आगरा भेजी गई। इस मामले में एक आरोपित करन को पुलिस ने शुक्रवार की देर रात करीब तीन बजे मझोला पुल से टोडरपुर को जाने वाली नहर पटरी पर एएसपी सिटी अरुण कुमार सिंह के निर्देशन में हुई मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया। मुठभेड़ में आरोपित करन के पैर में गोली लगने से वह घायल हो गया। फिलहाल उसका उपचार चल रहा है।
मामा का बेटा है आरोपित करन
मुठभेड़ में गिरफ्तार किया गया आरोपित करन फर्रुखाबाद का रहने वाला है। यह रिश्ते में मृत किशोरी के मामा का बेटा है। इसके छात्रा के साथ प्रेम संबंध बताए जा रहे हैं। जांच में सामने आया है कि आरोपित की शादी के बाद भी दोनों के बीच बातचीत जारी रही। यह भी सामने आया है कि आरोपित ने छात्रा को मंगलवार को फोन किया था और गुरुवार को उसे रसूलाबाद अंडरपास के पास मिलने के लिए बुलाया था।
घर से स्कूल जाने की कहकर निकली थी किशोरी
मृतक किशोरी कक्षा 11वीं की छात्रा थी। वह गुरुवार को अपने घर से विद्यालय जाने के लिए निकली थी। इसके बाद देर शाम को उसका शव पास के ही एक गांव में रजबहा के किनारे पेड़ पर फंदे से लटका मिला था। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में किसी रस्सीनुमा चीज से उसका गला घोंटकर हत्या करने का तथ्य सामने आया था।
खबरें और भी
ये भी पढ़ेंः UP Police: बदमाशों का पीछा करते करंट की चपेट में आए सिपाही की मौत, एक बदमाश पुलिस ने पकड़ा
ये भी पढ़ेंः जिसे रातभर नहर में खोजा... वह सुबह ठेके पर शराब पीता मिला, शादी समारोह से गायब हुआ था युवक
किशोरी की हत्या में शामिल नामजद एक आरोपित को रात में हुई मुठभेड़ में गिरफ्तार कर लिया है। अन्य दोनों फरार आरोपितों की भी तलाश जारी है। उन्हें भी जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा। अरुण कुमार सिंह, अपर पुलिस अधीक्षक नगर मैनपुरी