विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

मैनपुरी में खोदाई में निकलीं जैन प्रतिमाएं और चरण पादुका, मंदिर में कराई गईं विराजमान

By Himanshu Yadav Edited By: Prateek Gupta
Published: Wed, 19 Aug 2026 07:50 PM (IST)

मैनपुरी के भोगांव में एक भूखंड की खोदाई के दौरान दो प्राचीन जैन प्रतिमाएं और चरण पादुका मिलीं, जिससे जैन ...और पढ़ें

भूखंड की खोदाई में निकलीं जैन प्रतिमाएं।

भूखंड की खोदाई में निकलीं जैन प्रतिमाएं।

HighLights

  1. भगवान पार्श्वनाथ के मोक्ष सप्तमी पर्व पर हुई यह महत्वपूर्ण खोज।

  2. प्रतिमाओं को पार्श्वनाथ दिगंबर जैन मंदिर में विधिपूर्वक स्थापित किया गया।

संवाद सूत्र, भोगांव (मैनपुरी)। मुहल्ला ऊपरटीला में एक भूखंड की खाेदाई के दो प्राचीन जैन प्रतिमाएं व चरण पादुका मिलने से जैन समाज में हर्ष का माहौल है। जैन समाज ने प्रतिमाओं को पार्श्वनाथ दिगंबर जैन मंदिर में विराजमान किया है।

मुहल्ला ऊपरटीला जैन मंदिर के पास शालू सलूजा के भूखंड में चल रही खोदाई के दौरान बुधवार दोपहर अचानक दो प्रतिमाएं बरामद हुई। भगवान पार्श्वनाथ के निर्वाण कल्याणक मोक्ष सप्तमी पर्व पर प्रतिमाएं निकलने की जानकारी मिलते ही जैन समाज के लोग मौके पर पहुंच गए। प्रतिमा व चरण पादुका को 10 दिन के बाद पार्श्वनाथ दिगंबर जैन मंदिर में विराजमान कराया गया है

जैन समाज के डा. मनोज जैन ने बताया कि खोदाई में निकली प्रतिमाएं व चरण पादुका पूज्यनीय है। भोगांव में जैन समाज से जुड़ी मूर्तियां पहले भी मिल चुकी हैं। शाम काे मंदिर में जिनेंद्र भक्ति के दौरान प्रतिमाओं की अर्चना की गई। इस दौरान डा. नलिन जैन, राकेश जैन, डा. मयंक जैन, प्रवीन जैन, कुमोद जैन, सौरभ जैन, वैभव जैन, दिव्यांश जैन, सैंकी जैन, स्वर्णिम जैन मौजूद रहे।