मैनपुरी में आतिशबाजी के बाद बदली हवा, AQI 168 पहुंचा; डॉक्टरों ने दी मास्क लगाने की सलाह
दीपावली पर आतिशबाजी के बाद मैनपुरी का वायु गुणवत्ता सूचकांक (AQI) 168 पर पहुंच गया, जो मध्यम प्रदूषित श्रेणी में ...और पढ़ें
-1794285390285_m.webp)
यह तस्वीर एआई द्वारा बनाई गई है।
HighLights
दीपावली आतिशबाजी के बाद मैनपुरी का एक्यूआई 168 पहुंचा।
यह स्तर मध्यम प्रदूषित श्रेणी में आता है, स्वास्थ्य जोखिम।
बच्चों, बुजुर्गों और सांस मरीजों को मास्क लगाने की सलाह।
जागरण संवाददाता, मैनपुरी। दीपावली पर रंगीन आतिशबाजी ने आसमान को रोशन तो किया, लेकिन पटाखों से निकले धुएं ने वातावरण की स्वच्छता पर असर डाल दिया। देर रात तक हुई आतिशबाजी के बाद हवा में धूल और हानिकारक कणों की मात्रा बढ़ गई। इसका असर अगले दिन भी दिखाई दिया।
सोमवार को जिले का वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 168 दर्ज किया गया। यह स्तर सामान्य से अधिक है और मध्यम प्रदूषित श्रेणी में आता है। इससे खासकर बच्चों, बुजुर्गों और सांस संबंधी बीमारियों से पीड़ित लोगों को परेशानी हो सकती है।
केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के मानकों के अनुसार एक्यूआइ 0 से 50 तक रहने पर हवा अच्छी, 51 से 100 तक संतोषजनक और 101 से 200 तक मध्यम प्रदूषित मानी जाती है। ऐसे में 168 का स्तर हवा की गुणवत्ता प्रभावित होने का संकेत है। एक्यूआइ 201 से 300 तक खराब, 301 से 400 तक बेहद खराब और 401 से 500 तक गंभीर श्रेणी में आता है। पटाखों से निकलने वाले सूक्ष्म कण और जहरीली गैसें सांस के जरिये शरीर में पहुंचकर नुकसान पहुंचा सकती हैं।
इससे खांसी, गले में खराश, आंखों में जलन और सांस लेने में दिक्कत हो सकती है। लंबे समय तक प्रदूषित हवा में रहने से फेफड़ों और हृदय संबंधी रोगों का खतरा बढ़ता है। अस्थमा के मरीजों, बच्चों और बुजुर्गों को विशेष सावधानी बरतने की जरूरत है।
जिला अस्पताल में तैनात चिकित्सक डा. जेजे राम के अनुसार पटाखों से निकलने वाला धुआं फेफड़ों और श्वसन तंत्र को प्रभावित करता है। इससे अस्थमा, एलर्जी और सांस के मरीजों की परेशानी बढ़ सकती है। आंखों में जलन और खांसी भी हो सकती है। प्रदूषण के दौरान मास्क लगाएं और धुएं से बचें।
देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।