विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

मैनपुरी: 10 करोड़ से बनेंगी आठ गांवों में नई सड़कें, विधायक की पहल पर शासन से बजट जारी

By Himanshu Yadav Edited By: Prateek Gupta
Published: Wed, 26 Aug 2026 08:13 PM (IST)

मैनपुरी के भोगांव में मुख्यमंत्री ग्राम योजना के तहत 10 करोड़ से अधिक की लागत से आठ संपर्क मार्गों का ...और पढ़ें

सांकेतिक तस्वीर।

सांकेतिक तस्वीर।

संवाद सूत्र, भोगांव (मैनपुरी)। ग्रामीण अंचल में आवागमन बेहतर करने के लिए क्षेत्रीय विधायक की पहल पर मुख्यमंत्री ग्राम योजना अंतर्गत सात संपर्क मार्गों का निर्माण कराया जाएगा। 10 करोड़ से ज्यादा का बजट इन सड़कों के लिए मंजूर किया गया है। मानसून सीजन खत्म होने के बाद नई सड़कों का निर्माण शुरू होगा।

विधानसभा क्षेत्र में ग्रामीण अंचल की सड़कों के कायाकल्प के लिए विधायक रामनरेश अग्निहोत्री ने मुख्यमंत्री को मांगपत्र भेजा था। विधायक की पहल पर सीएम कार्यालय ने विधानसभा क्षेत्र के गांव नगला ताल शाहआलमपुर से माइनर की पटरी पर सुरजनपुर संपर्क मार्ग, बेवर संकिसा मार्ग से जलालपुर होकर नगला रामसहाय तक संपर्क मार्ग को अनुमति दे दी है

इसके साथ ही धमियांपुर से नगला दिनी संपर्क मार्ग, धनमऊ खटाना कुंजलपुर मार्ग से सहारा तेजपुरा मार्ग, दुर्जनपुर से बंजरिया मार्ग, भोगांव-संकिसा रोड से टुडारी मार्ग का नवनिर्माण, कंसपुर-निवरी देवगंज, भवीचंदपुर मार्ग से ब्रह्मदेव चौराहे तक नई सड़कों के निर्माण को मुख्यमंत्री कार्यालय ने मंजूरी दे दी है। आठ संपर्क मार्गों के कायाकल्प व निर्माण में 10 करोड़ से ज्यादा का बजट खर्च होगा।

शासन स्तर से बजट जारी होने के बाद जल्द काम शुरू होने की संभावना है। विधायक रामनरेश अग्निहोत्री ने बताया कि अन्य मार्गों को लेकर भी प्रस्ताव लंबित है। आठ सड़कों का निर्माण होने से विधानसभा क्षेत्र में आवागमन पहले से बेहतर होगा।