Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    मैनपुरी में दर्दनाक हादसा, शादी के कार्ड बांटकर लौट रहे दूल्हे को डीसीएम ने रौंदा; तोड़ दिया दम

    By Sunil Mishra Edited By: Prateek Gupta
    Updated: Thu, 18 Jun 2026 08:22 PM (IST)

    शादी के कार्ड बांटकर कन्नौज से लौट रहे मैनपुरी के दूल्हे पुष्पराज सिंह की डीसीएम की टक्कर से मौत हो गई, जबकि उसका दोस्त घायल है। 26 जून को शादी से पहल ...और पढ़ें

    मृतक युवक पुष्पराज का फाइल फोटो।

    मृतक युवक पुष्पराज का फाइल फोटो।

    संवाद सूत्र, बेवर (मैनपुरी)। दोस्त के साथ अपनी शादी के कार्ड बांटकर कन्नौज से घर आ रहे युवक की बाइक में डीसीएम ने टक्कर मार दी। इससे दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें कन्नौज के राजकीय मेडिकल कालेज से लखनऊ रेफर किया गया। लखनऊ ले जाते समय दूल्हे ने दम तोड़ दिया। घायल युवक का उपचार चल रहा है। युवक की मृत्यु के बाद शादी वाले परिवार में मातम छा गया है।

    थाना बेवर अंतर्गत गांव नगला बहोली निवासी 25 वर्षीय पुष्पराज सिंह पुत्र सुखदेव सिंह की 26 जून को शादी थी। वह बुधवार को अपने दोस्त के साथ बाइक से शादी के कार्ड बांटने के लिए कन्नौज गया था। वहां से वापस लौटते समय कन्नौज स्थित अलीगढ़-कानपुर हाईवे पर बरुआ सबलपुर के सामने हुए डीसीएम ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। इससे दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए।

    दोनों को सौ शैया अस्पताल में प्राथमिक इलाज के बाद राजकीय मेडिकल कालेज रेफर किया गया। वहां से उन्हें इलाज हेतु लखनऊ ले जाया जा रहा था। रास्ते में पुष्पराज सिंह ने दम तोड़ दिया। मृत युवक पुष्पराज सिंह पांच बहनों में इकलौता भाई था। पांचों बहनों ने भाई की मौत की खबर मिलने के बाद सुध बुध खो दी है।

    26 जून को औरैया जानी थी बरात

    स्वजन ने बताया कि पुष्पराज के पिता सुखदेव सिंह पुलिस विभाग में सब इंस्पेक्टर हैं। पुष्पराज का विवाह 26 जून को होना था। उसकी बरात औरैया के गांव पूर्वा पुने में जानी थी। यहां और दुल्हन के परिवार में शादी की तैयारियां जोरों पर थीं। उससे पहले ही यह दुखद हादसा हो गया। घटना के बाद मृतक के घर में कोहराम मचा हुआ है।

    खबरें और भी