विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

मैनपुरी में चौड़ी होगी जीटी रोड, 4.5 किमी की सड़क पर 18 करोड़ आएगा खर्च

By Veerbhan Singh Edited By: Prateek Gupta
Published: Tue, 27 Oct 2026 01:58 PM (IST)

मैनपुरी के कुरावली में जीटी रोड के 4.5 किमी जर्जर हिस्से का 18 करोड़ रुपये की लागत से चौड़ीकरण और ...और पढ़ें

सांकेतिक तस्वीर।

सांकेतिक तस्वीर।

HighLights

  1. जीटी रोड कुरावली का 4.5 किमी हिस्सा चौड़ा होगा।

  2. लोक निर्माण विभाग ने टेंडर प्रक्रिया शुरू की।

जागरण संवाददाता, मैनपुरी। कस्बा कुरावली से होकर गुजर रहे जीटी रोड के जर्जर आबादी क्षेत्र वाली रोड पर जल्द ही पूरी रफ्तार से वाहन दौड़ेंगे। लोक निर्माण विभाग ने इसके निर्माण की प्रक्रिया आरंभ कर दी है। 18 करोड़ रुपये की लागत से 4.5 किमी लंबी मार्ग का चौड़ीकरण कराया जाएगा।

पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री जयवीर सिंह ने बताया कि जीटी रोड पर स्थित नगर पंचायत कुरावली का आबादी वाले भाग का चौड़ीकरण एवं सुदृढ़ीकरण कार्य कराया जाना है। इस मार्ग को पुराने एनएच-91 के बाइपास के नाम से भी जाना जाता है। निरंतर वाहनों की आवाजाही के कारण मार्ग जर्जर हो गया था। इस मार्ग से स्थानीय लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ता था।

शासन स्तर से प्रस्ताव को स्वीकृति प्रदान कर दी गई है। लगभग 4.5 किमी लंबे मार्ग के चौड़ीकरण एवं सुदृढ़ीकरण के लिए 18 करोड़ रुपये की धनराशि स्वीकृत की गई है।

अधिशासी अभियंता लोक निर्माण विभाग निर्माण खंड डीसी भूकेश ने बताया कि निर्माण कार्य के लिए टेंडर की प्रक्रिया संचालित है। ठेकेदारों को 12 नवंबर दोपहर तक आनलाइन बिड के माध्यम से प्रक्रिया में शामिल होना होगा। उसी दिन ई-टेंडरिंग प्रक्रिया के माध्यम से बिड सार्वजनिक की जाएगी। स्वीकृति के 12 महीने के अंदर मार्ग का निर्माण कार्य पूर्ण कराना होगा।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।