Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    मैनपुरी: अगले साल से दक्षिणी बाईपास पर फर्राटा भरेंगी गाड़ियां, 50 प्रतिशत जमीन की खरीद हो गई पूरी

    By Himanshu Yadav Edited By: Prateek Gupta
    Updated: Thu, 30 Jul 2026 08:11 PM (IST)

    मैनपुरी में बहुप्रतीक्षित दक्षिणी बाईपास का निर्माण तेज हो गया है, चिन्हित जमीन पर मिट्टी भराई का काम शुरू हो गया है। अगले साल मई तक इसे पूरा करने का ...और पढ़ें

    मैनपुरी में दक्षिणी बाईपास को बनाने के लिए काम करती मशीन।

    मैनपुरी में दक्षिणी बाईपास को बनाने के लिए काम करती मशीन।

    संवाद सूत्र, भोगांव (मैनपुरी)। बहुप्रतीक्षित दक्षिणी बाईपास का निर्माण तेज हो गया है। पहले चरण में चिन्हित जमीन पर मिट्टी का भराव शुरू करा दिया गया है। अगले साल मई तक बाईपास निर्माण कार्य पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है। पहले चरण में 15.150 किमी लंबे बाईपास निर्माण प्रस्तावित है।

    भोगांव-शिकोहाबाद स्टेट फोरलेन हाईवे पर यातायात का दबाव निरंतर बढ़ने के चलते मैनपुरी शहर में अक्सर वाहन चालकों को जाम का सामना करना पड़ता है। जाम से निजात के लिए नए दक्षिणी बाईपास के निर्माण का प्रस्ताव तैयार किया गया था। लोक निर्माण विभाग ने बाईपास के लिए अब तक चिन्हित गांवों में 50 प्रतिशत जमीन खरीद पूरी कर ली है।

    जमीन खरीद की प्रक्रिया गतिमान होने के साथ ही पहले पैकेज में सड़क निर्माण के लिए मिट्टी का भराव शुरू करा दिया गया है। भोगांव तहसील क्षेत्र के गांव मेरापुर सूजापुर से शुरू होने वाले बाईपास के लिए लखनऊ की फर्म ने मिट्टी का भराव कराने के साथ ही समतलीकरण का कार्य तेज कर दिया है। मानसून समाप्त होने के बाद अक्टूबर में सड़क निर्माण की प्रक्रिया शुरू की जाएगी।

    मई में बाईपास को वाहन चालकों के आवागमन के लिए खोले जाने की संभावना है। पहले पैकेज में भोगांव तहसील क्षेत्र के गांव मेरापुर सूजापुर, सिवाई भदौरा, ब्यौंती खुर्द, टिकसुरी, दिवन्नपुर चौधरी, राजलपुर, कछपुरा, अजीतगंज, मंछना व मैनपुरी क्षेत्र के गांव औडेन्य पडरिया की जमीन प्रभावित हो रही है।

    खबरें और भी

    निर्माण कार्य का लोक निर्माण विभाग के सहायक अभियंता जकी अहमद, प्रशांत सिंह, अवर अभियंता मुकेश कुमार यादव, सुखबीर सिंह अन्य ने जायजा लेकर कार्यदायी संस्था को जरूरी निर्देश दिए।