विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

कौन हैं NCC कैडेट आभा यादव, जिन्हें राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने किया सम्मानित? यूपी के मैनपुरी से है कनेक्शन

Published: Mon, 28 Sep 2026 11:42 AM (IST)

नेशनल पीजी कॉलेज, मैनपुरी की एनसीसी छात्रा आभा यादव ने हिमालय की पहाड़ियों पर तिरंगा फहराकर देश का गौरव बढ़ाया है।

आभा यादव

आभा यादव

HighLights

  1. एनसीसी छात्रा आभा यादव ने हिमालय की पहाड़ियों पर तिरंगा फहराया।

  2. राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने आभा यादव को विशेष रूप से सम्मानित किया।

  3. 24 दिवसीय हिमालय अभियान में देश भर की 20 कैडेट्स शामिल थीं।

संवाद सूत्र, मैनपुरी। नेशनल पीजी कॉलेज की एनसीसी की छात्रा आभा यादव हिमालय की पहाड़ियों पर देश का तिरंगा लहराकर भारत की शान को बढ़ाया। एनसीसी कैडेट को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने सम्मानित किया।

फर्स्ट एवर हिमालय एक्सपीडिशन अपराजिता पंरगलर ने हिमांलय की पहाड़ियों पर ऑल इंडिया गर्ल्स कैडेट कैंप का आयोजन किया था। जिसमें देश भर की 20 एनसीसी कैडिट्स ने भाग लिया था।

24 दिन के शिविर में छात्राओं ने लद्दाख और हिमालय की ऊंची चोटियों पर तिरंगा फ़हराया था। नगर के नेशनल पीजी कालेज की एनसीसी छात्रा, क्षेत्र के गांव गोविंदेपुर निवासी संजय यादव की पुत्री आभा यादव ने भी शिविर में प्रतिभाग किया था।

शिविर समापन पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने छात्राओं को बुलाकर संवाद करते हुए बधाई दी। विधायक रामनरेश अग्निहोत्री, सचिव नकुल सक्सेना, प्राचार्य एसके निमेष, एनसीसी अधिकारी लेफ्टिनेंट डॉ. अवधेश कुमार, चेयरमैन प्रतिनिधि आशीष तिवारी, व्यायाम शिक्षक रनवीर सिंह, आलोक मिश्रा, राजेश चौहान, एमके आनंद, पंकज दीक्षित, पूर्व मंत्री आलोक शाक्य सहित अन्य ने बधाई दी है।

यह भी पढ़ें- कुछ पल देरी और बन जाता मौत का अंडरपास....मैनपुरी में थार समेत दो कार डूबीं, पिता-पुत्र की बची जान

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।