विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

मिर्जापुर द मूवी की 'मुमताज बीबी', अभिनेत्री सोनल चौहान पहुंचीं मैनपुरी; खास नाता है ये

By Veerbhan Singh Edited By: Prateek Gupta
Published: Mon, 19 Oct 2026 06:42 PM (IST)

अभिनेत्री सोनल चौहान ने मैनपुरी में अपने भतीजे के मुंडन संस्कार में शामिल होने के लिए शीतला माता धाम और ...और पढ़ें

जागरण संवाददाता, मैनपुरी। मिर्जापुर-द मूवी फिल्म की मुख्य अभिनेत्री सोनल चौहान ने सोमवार को परिवार के साथ माता शीतला धाम पर मत्था टेका। भतीजे के मुंडन संस्कार में शामिल होने पहुंचीं सोनल ने शीतला माता मंदिर और काली माता मंदिर में पूजा कर माता का आशीर्वाद लिया। उनकी एक झलक पाने और सेल्फी लेने के लिए मंदिर परिसर में होड़ लगी रही।

मूल रूप से कस्बा कुरावली की रहने वालीं सोनल की शिक्षा-दीक्षा नोएडा और मुंबई से ही हुई है। उनके बड़े भाई विक्रम सिंह चौहान कस्बा में बड़े कारोबारी हैं। उनके पुत्र के मुंडन संस्कार कार्यक्रम में शामिल होने के लिए अभिनेत्री मैनपुरी पहुंची थीं। दोपहर में शीतला माता मंदिर में विधि-विधान पूजन करने के बाद भतीजे के मुंडन संस्कार से संबंधित रस्म पूर्ण कीं।

यहां से समीप ही स्थित काली माता मंदिर में भी उन्होंने पूजन कर माता का आशीर्वाद लिया। पूजन उपरांत दैनिक जागरण से बात करते हुए उन्होंने कहा कि फिल्म इंडस्ट्री में उनका कोई गाॅडफादर नहीं रहा है। माता शीतला और भगवान भोलेनाथ ही उनके गाडफादर हैं, जिनके आशीर्वाद पर अभिनय लोगों को पसंद आ रहे हैं।

एक प्रश्न के जवाब में कहा कि मैनपुरी में यदि बेटियां अभिनय के क्षेत्र में करियर बनाने की इच्छुक होंगी तो निश्चित ही वे उन्हें मंच उपलब्ध कराने में सहयोग करेंगी।

हाल ही में मिर्जापुर फिल्म से मुमताज बीबी का किरदार निभाकर चर्चा में आईं सोनल दक्षिण भारतीय 100 से ज्यादा फिल्मों में मुख्य भूमिका निभा चुकी हैं। बालीवुड में इमरान हाशमी के साथ की जन्नत ने उन्हें प्रसिद्धि दिलाई थी। बुड्ढा होगा तेरा बाप, पलटन में भी मुख्य भूमिका में रह चुकी हैं।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।