22.94 करोड़ से चौड़ा हाेगा नवीगंज-जासमई रोड, विधायक रामनरेश अग्निहोत्री करेंगे शिलान्यास
भोगांव विधानसभा क्षेत्र के बेवर ब्लॉक में नवीगंज-जासमई प्रमुख मार्ग के चौड़ीकरण और सुदृढ़ीकरण के लिए 22.94 करोड़ रुपये स्वीकृत हुए हैं। विधायक रामनरेश ...और पढ़ें

सांकेतिक तस्वीर।

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
संवाद सूत्र, जागरण. बेवर। क्षेत्र के विकास की दिशा में एक कदम और बढ़ाते हुए भोगांव विधानसभा क्षेत्र के बेवर ब्लाक में नवीगंज-जासमई प्रमुख मार्ग के चौड़ीकरण एवं सुदृढ़ीकरण कार्य को शासन द्वारा वित्तीय स्वीकृति प्रदान कर दी गई है। इस महत्वाकांक्षी परियोजना के लिए कुल 22.94 करोड़ की भारी-भरकम राशि मंजूर की गई है।
सोमवार को नवीगंज में विधायक रामनरेश अग्निहोत्री करेंगे शिलान्यास
क्षेत्रीय भाजपा विधायक रामनरेश अग्निहोत्री ने जानकारी देते हुए बताया कि नवीगंज से जासमई, कैथोली, ऊंचा तिराहा सड़क का शीघ्र ही चौड़ीकरण और सुदृढ़ीकरण निर्माण कार्य शुरु हो जाएगा। इस सड़क का शिलान्यास दो फरवरी सोमवार को दोपहर 12:00 बजे नवीगंज पुलिस चौकी के समीप शिलान्यास उनके द्वारा किया जाएगा।
स्वीकृत धनराशि 22.94 करोड़ में से 2.24 करोड़ रुपये प्रथम किस्त के रूप में आवंटित हो चुके हैं
विधायक ने बताया कि सड़क के चौड़ीकरण व सुदृढ़ीकरण के लिए स्वीकृत धनराशि 22.94 करोड़ में से 2.24 करोड़ रुपये प्रथम किस्त के रूप में आवंटित हो चुके हैं। इस कार्य से न सिर्फ यातायात सुगम होगा, बल्कि स्थानीय व्यापार और किसानों को भी अपनी उपज मंडियों तक ले जाने में बड़ी राहत मिलेगी।
नवीगंज से जासमई मार्ग क्षेत्र की लाइफलाइन माना जाता है
नवीगंज से जासमई मार्ग क्षेत्र की लाइफलाइन माना जाता है। लंबे समय से इसकी मरम्मत और चौड़ीकरण की मांग की जा रही थी। इस दौरान अन्नू सिंह, किशोर शाक्य, ऋषि दिवाकर प्रधान, दिनेश सिंह प्रधान, अजीत सिंह प्रधान, राधेश्याम मिश्रा, मक्खनलाल, कौशलेंद्र , विवेक यादव, श्याम सिंह प्रधान, अनु यादव प्रधान, नितिन पांडेय प्रधान आदि मौजूद रहे।