Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 19, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Karhal By Election: करहल में चुनावी महाकुंभ! सात प्रत्याशी, एक सीट...3.82 लाख मतदाता तय करेंगे कौन बनेगा विधायक?

    Updated: Tue, 19 Nov 2024 08:04 PM (IST)

    मैनपुरी की करहल सीट पर उपचुनाव में सपा भाजपा और बसपा के अलावा अन्य राजनीतिक दलों और निर्दलीय प्रत्याशी भी अपनी किस्मत आजमाने मैदान में हैं। मुख्य मुका ...और पढ़ें

    करहल सीट पर सात प्रत्याशी चुनावी मैदान में हैं।
    करहल सीट पर सात प्रत्याशी चुनावी मैदान में हैं।

    जागरण संवाददाता, करहल (मैनपुरी)। करहल विधानसभा सीट पर होने वाले उपचुनाव के लिए 20 नवंबर यानी बुधवार को मतदान होगा। दिन-रात चले चुनावी प्रचार के बाद अब मतदाताओं के पास अपने मताधिकार का प्रयोग करने का अवसर है। इस उपचुनाव में कुल 3.82 लाख मतदाता अपने वोट से तय करेंगे कि इस सीट पर अगला विधायक कौन बनेगा।

    मुख्य मुकाबला सपा और भाजपा के बीच

    इस चुनाव में सपा, भाजपा और बसपा के अलावा अन्य राजनीतिक दलों और निर्दलीय प्रत्याशी भी अपनी किस्मत आजमाने मैदान में हैं। मुख्य मुकाबला सपा और भाजपा के बीच माना जा रहा है।

    कुल सात प्रत्याशी मैदान में

    करहल विधानसभा उपचुनाव में कुल सात प्रत्याशी अपनी किस्मत आजमा रहे हैं, जिनमें सपा से तेज प्रताप सिंह, भाजपा से अनुजेश प्रताप सिंह, बसपा से डॉ. अवनीश कुमार, आजाद समाज पार्टी से प्रदीप कुमार, सर्व जन समाज पार्टी से सुनील मिश्रा और निर्दलीय प्रत्याशी विवेक यादव, सचिन शामिल हैं। इन सभी प्रत्याशियों के बीच कड़ा मुकाबला होने की संभावना है।

    मतदाता और मतदान केंद्र

    करहल विधानसभा क्षेत्र में कुल 3,82,378 मतदाता हैं, जिनमें 2,07,457 पुरुष, 1,74,917 महिला और कुछ अन्य मतदाता शामिल हैं। मतदान के लिए 444 मतदेय स्थल बनाए गए हैं, जहां सुरक्षा व्यवस्था को पुख्ता किया गया है।

    खबरें और भी

    नामांकन और चुनावी प्रक्रिया

    करहल उपचुनाव की प्रक्रिया 18 अक्टूबर को अधिसूचना जारी होने के साथ शुरू हुई थी। 25 अक्टूबर तक 10 प्रत्याशियों ने नामांकन पत्र जमा किए थे। चुनाव आयोग द्वारा 27 अक्टूबर को हुई जांच में सात नामांकन सही पाए गए, जबकि तीन नामांकन खारिज कर दिए गए थे।

    चुनाव चिह्नों का निर्धारण

    • अनुजेश प्रताप सिंह (भाजजपा) – कमल
    • तेज प्रताप सिंह (सपा) – साइकिल
    • डॉ. अवनीश कुमार (बसपा) – हाथी
    • सचिन पिपिल (निर्दलीय) – बल्ला
    • सुनील कुमार (सर्व जन समाज पार्टी) – अलमारी
    • प्रदीप कुमार (आजाद समाज पार्टी) – केतली
    • विवेक यादव (निर्दलीय) – चारपाई

    सुरक्षा और व्यवस्था

    मतदान को लेकर प्रशासन ने सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए हैं। हर मतदान केंद्र पर सुरक्षा कर्मियों की तैनाती की गई है और संवेदनशील क्षेत्रों में अतिरिक्त बल भी भेजा गया है। मतदान के बाद सभी वोटों की गिनती 2 नवंबर को होगी।

    मतदान के दिन की प्रक्रिया

    20 नवंबर को सुबह 7 बजे से मतदान की शुरुआत होगी, जो शाम 5 बजे तक चलेगी। मतदान के दौरान सभी मतदाता अपनी पहचान साबित करने के लिए वैध पहचान पत्र जैसे मतदाता पहचान पत्र, आधार कार्ड, मनरेगा कार्ड, ड्राइविंग लाइसेंस आदि दिखा सकते हैं।

    इसे भी पढ़ें- UP Bypoll: आज थम जाएगा यूपी की इस हॉट सीट पर चुनाव प्रचार, 20 को होगा मतदान; मुकाबले में हैं ये प्रत्याशी