विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 03, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

शादी का कार्ड भेजकर साइबर ठगों ने खातों से उड़ाए लाखों रुपये, सामने आया स्कैम का नया तरीका

Published: Wed, 03 Sep 2025 09:35 PM (IST)

मैनपुरी में साइबर अपराधियों ने शादी का निमंत्रण भेजकर लोगों के खातों से लाखों रुपये उड़ा लिए। चंदनपुर के प्रधान ...और पढ़ें

शादी के कार्ड के बहाने साइबर ठगी। जागरण
शादी के कार्ड के बहाने साइबर ठगी। जागरण

HighLights

  1. मैनपुरी में शादी कार्ड से साइबर ठगी |
  2. खातों से लाखों रुपये पार, शिकायत दर्ज |
  3. पुलिस ने मामले की जांच शुरू की |

संवाद सूत्र, मैनपुरी । साइबर अपराधियों ने ठगी के नए तरीके अपनाए हैं, जिससे वे आसानी से लोगों के खातों को साफ कर रहे हैं। मंगलवार की रात, चार खातों से लाखों रुपये निकालकर अपराधियों ने खाताधारकों को ठगा। इस मामले में थाने की साइबर सेल में शिकायत दर्ज कराई गई है।

ग्राम पंचायत चंदनपुर के प्रधान विपिन यादव को मंगलवार रात करीब 12 बजे एक मैसेज प्राप्त हुआ, जिसमें शादी में आने का निमंत्रण था। मैसेज के साथ एक शादी कार्ड का लिफाफा भी था। जैसे ही विपिन यादव ने लिफाफा डाउनलोड किया, उनके सभी संपर्क हैक हो गए।

खातों से रकम साफ

जिन खातों में आनलाइन पेमेंट की सुविधा थी, उनकी रकम साफ हो गई। ठगी का अहसास तब हुआ जब उनके पास फोन आने लगे, जिसमें लोग पूछ रहे थे कि किसकी शादी है और उनके खातों से पैसे क्यों निकाले गए।

परेशान विपिन यादव ने थाने जाकर पूरी घटना बताई। इस दौरान साइबर ठगों ने प्रदीप शर्मा के खाते से 85 हजार रुपये, विपिन यादव के खाते से 97 हजार रुपये, राहुल यादव के खाते से 73 हजार रुपये और पंकज यादव के खाते से 17 हजार रुपये पार कर दिए। क्षेत्र में चर्चा है कि थाना भोगांव के दो पुलिस कर्मचारियों के खातों से भी इसी तरह लाखों रुपये निकाले गए हैं। पुलिस ने शिकायत दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।