यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 07, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
NDA vs I.N.D.I.A पर शिवपाल यादव का बड़ा बयान, बोले- विपक्ष के गठबंधन से घबरा गया है पूरा एनडीए
NDA vs I.N.D.I.A लोकसभा चुनाव 2024 में भाजपा को सत्ता से हटाने के लिए विपक्ष के गठबंधन ने पूरी ताकत झोक दी है। वहीं सपा के राष्ट्रीय महासचिव शिव ...और पढ़ें

HighLights
- शिवपाल यादव का हमला बोले- भाजपा सिर्फ मुद्दा उठाकर नाम बदलने का काम करती है
- लोकसभा चुनाव 2024 में आईएनडीआईए गठबंधन भाजपा को सत्ता हटा देगा
मैनपुरी, जेएनएन। सपा के राष्ट्रीय महासचिव शिवपाल सिंह यादव ने गुरुवार को भाजपा और एनडीए गठबंधन पर जमकर हमला बोला। उन्होंने कहा आइएनडीआइए गठबंधन से भाजपा सहित पूरा एनडीए घबराया हुआ है। इंडिया अर्थात भारत पहले से ही भारतीय संविधान में दर्ज है। भाजपा सिर्फ मुद्दा उठाकर नाम बदलने का काम करती है।
भाजपा को सत्ता हटा देगा आईएनडीआईए गठबंधन
आगामी लोकसभा चुनाव में भाजपा का सूपड़ा साफ हो जाएगा। उन्होंने कहा कि संविधान में छेड़छाड़ करने की जरूरत नहीं है। आवास विकास स्थित सपा जिला कार्यालय पर पत्रकार वार्ता में शिवपाल सिंह यादव ने कहा कि भाजपा सरकार में आने के लिए कुछ भी कर सकती है, लेकिन लोकसभा चुनाव 2024 में आईएनडीआईए गठबंधन भाजपा को सत्ता हटा देगा। सपा का संघर्ष का इतिहास है।
शिवपाल यादव बोले- पूरे देश को भ्रमित कर रही है भाजपा
सपा सभी धर्म का सम्मान करती है। एक देश एक चुनाव के प्रश्न पर शिवपाल ने कहा कि वन नेशन वन इलेक्शन भाजपा लागू करना चाह रही, उससे सपा को आपत्ति है। विपक्ष से बात होने के बाद निर्णय लेना चाहिए। भाजपा पूरे देश को भ्रमित करने का काम कर रही है। G-20 उसी का एक हिस्सा है। चुनाव के समय भाजपा मुद्दा लाती है। इंडिया गठबंधन से एनडीए घबराया हुआ है। महंगाई इतनी बढ़ा दी है कि जनता को लुटवा दिया है।
घोसी विधानसभा उपचुनाव बड़े बहुमत जीत रही है सपा
ओमप्रकाश राजभर के सवाल पर शिवपाल सिंह ने कहा कि वह बहरूपिया है। घोसी विधानसभा उपचुनाव सपा बड़े बहुमत जीत रही है। बसपा के विपक्षी गठबंधन में न होने के प्रश्न पर उन्होंने कहा कि बसपा सुप्रीमो पहले भाजपा से दूरियां बनाएं, तब गठबंधन में शामिल हो सकती हैं। चुनाव लड़ने के सवाल पर कहा कि लोकसभा चुनाव में हम कहां से लड़ेंगे पार्टी तय करेगी । मैनपुरी लोकसभा सीट बदलने की कोई संभावना नहीं है।