विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

पंचायत चुनाव में अपने प्रत्याशी उतारेगी सुहेलदेव पार्टी, प्रदेश अध्यक्ष प्रेमचंद कश्यप ने कार्यकर्ताओं को किया एकजुट

Published: Sat, 03 Jan 2026 09:57 AM (GMT+05:30)

सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष प्रेमचंद कश्यप ने कुसमरा में घोषणा की कि पार्टी पंचायत चुनाव में अपने ...और पढ़ें

सांकेतिक तस्वीर।

सांकेतिक तस्वीर।

HighLights

  1. सुहेलदेव पार्टी पंचायत चुनाव में उतारेगी अपने प्रत्याशी।

  2. प्रदेश अध्यक्ष प्रेमचंद कश्यप ने कार्यकर्ताओं को किया संबोधित।

  3. बूथ स्तर पर मजबूत होकर प्रत्याशी जिताने का आह्वान।

संवाद सूत्र, जागरण. कुसमरा। सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी पंचायत चुनाव में अपने प्रत्याशी उतारेगी। इसके लिए अभी से सभी पदाधिकारी और कार्यकर्ता जुट जाएं। बूथ पर खुद को मजबूत करें ताकि अपने प्रत्याशियों को पंचायत चुनाव में जिताया जा सके। यह बातें पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष प्रेमचंद कश्यप ने कुसमरा के गांव गुलरियापुर में आयाेजित किशनी विधानसभा की बैठक में कहीं।

पंचायत चुनाव में अपने दम पर ज्यादा से ज्यादा जिला पंचायत सदस्य प्रत्याशी उतारेगी


प्रदेश अध्यक्ष प्रेमचंद कश्यप ने कहा कि राष्ट्रीय अध्यक्ष ओमप्रकाश राजभर के दिशा निर्देश पर यह बैठक आहूत की गई है। उन्होंने कहा कि पार्टी पंचायत चुनाव में अपने दम पर ज्यादा से ज्यादा जिला पंचायत सदस्य प्रत्याशी उतारेगी। समाज के ज्यादा से ज्यादा प्रधान बनाने पर काम करेंगे। इसके लिए पार्टी के सभी कार्यकर्ताओं को एकजुट होकर मन से लगना होगा। तभी हम अपने प्रत्याशियों को चुनाव जिता पाएंगे।

ये रहे मौजूद

इस मौके पर रामरतन कश्यप, रामप्रताप कश्यप, संतोष कश्यप, विकास कश्यप, आशीष दुबे, जाशु सक्सेना, सुरजीत सक्सेना, राजीव कश्यप, इंद्रपाल कश्यप, कमलेश कमल आदि उपस्थित रहे।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।