विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 17, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

UP Politics : मैनपुरी में बोले राज्यमंत्री अनूप प्रधान- कहा; घोसी उपचुनाव में क्यों हारे इसपर हम कर रहे मंथन

By Jagran NewsEdited By: Mohammed Ammar
Published: Sun, 17 Sep 2023 06:46 PM (IST)

UP Politics जिले में सरकारी भूमि पर कब्जे के सवाल पर कहा कि शनिवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रदेश ...और पढ़ें

UP Politics : मैनपुरी में बोले राज्यमंत्री अनूप प्रधान
UP Politics : मैनपुरी में बोले राज्यमंत्री अनूप प्रधान

HighLights

  1. घोसी उपचुनाव की हार पर भी तोड़ी चुप्पी
  2. दावा- लोकसभा चुनाव में भाजपा प्रदेश की सभी 80 सीटें जीतेगी

मैनपुरी: राजस्व राज्यमंत्री अनूप प्रधान ने मैनपुरी लोकसभा सीट को बड़े अंतर से जीतने का दावा किया है। उन्होंने कहा कि घोसी सीट पर हार के कारण को लेकर हमारा संगठन चिंतन कर रहा है और जो खामी निकलकर आएगी। उसे दूर करके आगे बढ़ा जाएगा। चुनाव जीतना हारना एक संवैधानिक प्रकिया है। लोकसभा चुनाव में भाजपा प्रदेश की सभी 80 सीटें जीतेगी।

Yogi Cabinet: जल्द होगा योगी मंत्रीमंडल का विस्तार! दारा, ओपी राजभार समेत कुछ BJP विधायक बन सकते हैं मंत्री

रविवार को ट्रांजिस्ट हास्टल में राजस्व राज्यमंत्री अनूप प्रधान ने पत्रकार वार्ता की। उन्होंने कहा कि आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जन्मदिन पूरा देश सेवा सुशासन के रूप में मना रहा है। इसका मुख्य उद्देश्य है कि केंद्र और प्रदेश सरकार द्वारा चलाई जा रही योजनाओं की जानकारी जनता के बीच पहुंचे। इसीलिए कार्यक्रम के माध्यम से जनता से संवाद किया जा रहा है।

जिले में सरकारी भूमि पर कब्जे के सवाल पर कहा कि शनिवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रदेश के सभी डीएम के साथ वर्चुअल संवाद कर वहां राजस्व की समस्याओं के समाधान और जमीन पर हुए अवैध कब्जा हटवाने के निर्देश दिए हैं। किसी भी भू माफिया को सरकारी और निजी भूमि पर कब्जा नहीं करने दिया जाएगा।