Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    Weather Update: घने कोहरे की चादर छाई, तापमान में गिरावट के से और बढ़ गई ठंड; मैनपुरी के मौसम का अपडेट

    Updated: Sat, 13 Dec 2025 11:28 AM (IST)

    मैनपुरी में घने कोहरे की चादर छाई रही, जिससे सामान्य जनजीवन प्रभावित हुआ। दृश्यता कम होने से लोगों को आने-जाने में परेशानी हुई। तापमान में गिरावट के क ...और पढ़ें

    घने कोहरे की चादर ने पूरे क्षेत्र को ढक लिया

    घने कोहरे की चादर ने पूरे क्षेत्र को ढक लिया

    HighLights

    1. घने कोहरे से दृश्यता हुई कम, यातायात प्रभावित

    2. तापमान में गिरावट से बढ़ी ठंड और गलन

    3. आने वाले दिनों में शीतलहर की संभावना

    जागरण संवाददाता, मैनपुरी। घने कोहरे की चादर ने पूरे क्षेत्र को ढक लिया, जिससे जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया। सुबह होते ही सड़कों, खेतों और रिहायशी इलाकों में कोहरा छाया रहा। दृश्यता बेहद कम होने के कारण लोगों को आवागमन में भारी परेशानियों का सामना करना पड़ा। तापमान में आई गिरावट से सर्दी और गलन का असर तेज हो गया है। ठंडी हवाओं के चलते लोग सुबह-शाम घरों में दुबकने को मजबूर नजर आए।

    कोहरे की चादर से ढका क्षेत्र, तापमान में गिरावट से बढ़ी सर्दी

    कोहरे के कारण राष्ट्रीय राजमार्गों सहित अन्य सड़कों पर वाहनों की रफ्तार थम सी गई। कई स्थानों पर वाहन चालकों को हेडलाइट व फाग लाइट जलाकर बेहद धीमी गति से चलना पड़ा। स्कूल जाने वाले बच्चों, कार्यालय जाने वाले कर्मचारियों और किसानों को खास दिक्कतों का सामना करना पड़ा।

    मौसम विभाग के अनुसार आने वाले दिनों में तापमान में और गिरावट की संभावना है। न्यूनतम तापमान घटने से शीतलहर जैसी स्थिति बन सकती है।