Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    संत प्रेमानंद महाराज से अचानक मिलने पहुंचे धीरेन्द्र कृष्ण शास्त्री, गले लगकर ऐसा क्या कहा कि हंस गए Saint Premanand ?

    Updated: Tue, 14 Oct 2025 01:04 PM (IST)

    बागेश्वर धाम पीठाधीश्वर आचार्य धीरेन्द्र कृष्ण शास्त्री वृंदावन में संत प्रेमानंद से मिले और उन्हें सनातन एकता पदयात्रा का निमंत्रण दिया। संत प्रेमानं ...और पढ़ें

    संत प्रेमानंद से मिलने के दौरान आचार्य धीरेन्द्र कृष्ण शास्त्री।

    संत प्रेमानंद से मिलने के दौरान आचार्य धीरेन्द्र कृष्ण शास्त्री।

    HighLights

    1. आचार्य शास्त्री ने संत प्रेमानंद को यात्रा का निमंत्रण दिया

    2. संत प्रेमानंद ने दिया सनातन धर्म को आशीर्वाद

    3. भाव रूप से यात्रा में शामिल होंगे संत प्रेमानंद

    संवाद सहयोगी, जागरण, वृंदावन। संत प्रेमानंद से मिलने मंगलवार को बागेश्वर धाम पीठाधीश्वर आचार्य धीरेन्द्र कृष्ण शास्त्री श्री राधा केलिकुंज पहुंचे। शास्त्री ने अपनी दिल्ली से वृंदावन तक निकलने वाली सनातन एकता पदयात्रा का आमंत्रण संत प्रेमानंद को दिया।


    जब संत प्रेमानंद ने कहा में बीमार हूं


    जब संत प्रेमानंद ने कहा में बीमार हूं तो आचार्य धीरेन्द्र कृष्ण शास्त्री बोले आप कहीं बीमार नहीं ये सब आपकी लीला है। महापुरुष लीला करते हैं। ये सुनते ही संत प्रेमानंद अट्टहास भरी हंसी हंस पड़े।

     

    मंगलवार की सुबह करीब साढ़े सात बजे पहुंचे आचार्य धीरेन्द्र कृष्ण शास्त्री

     

    श्री राधा केलिकुंज में मंगलवार की सुबह करीब साढ़े सात बजे पहुंचे आचार्य धीरेन्द्र कृष्ण शास्त्री को देखते ही संत प्रेमानंद अपने आसान से खड़े हो गए और उन्हें गले लगा लिया। संत प्रेमानंद बोले आप समाज को सनातन का दर्शन करवा रहे आप दीर्घायु होकर सनातन को मजबूत करें। करीब पंद्रह मिनट की वार्ता में आचार्य धीरेन्द्र कृष्ण शास्त्री ने संत प्रेमानंद को सनातन एकता यात्रा का निमंत्रण दिया। संत प्रेमानंद बोले वे भाव रूप में यात्रा में शामिल होंगे।