आजादी के 79 साल बाद UP के इस गांव को मिलेगी पक्की सड़क, अब तक आते-जाते थे कच्चे रास्ते से
मथुरा के कोसीकलां स्थित नगला अतरा गांव को आजादी के 79 साल बाद पहली पक्की सड़क मिल रही है। करीब डेढ़ करोड़ रुपये की लागत से बनने वाली यह डेढ़ किलोमीटर ...और पढ़ें

सांकेतिक तस्वीर।
HighLights
नगला अतरा गांव को पहली पक्की सड़क मिली।
डेढ़ करोड़ की लागत से डेढ़ किमी सड़क बनेगी।
संवाद सूत्र जागरण, कोसीकलां (मथुरा)। यमुना की तलहटी में बसे गांव नगला अतरा तक अब पक्की सड़क होगी। इसकी लागत करीब डेढ़ करोड़ रुपये होगी। यह आजादी के बाद पहली बार होगा कि यहां के ग्रामीण गांव तक पक्की सडक के सपने को साकार होते हुए देंखेंगे।
कोसी-शाहपुर रोड से नगला अतरा तक जाने वाला रास्ता अभी तक कच्चा ही था। जिपं सदस्य आरपी सिंह बताते हैं कि अभी तक गांव में पक्की सड़क नहीं थी, जिसको लेकर प्रदेश सरकार ने फौरन मंजूरी देते हुए इसे पक्का बनाने के लिए बजट पास किया था।
करीब डेढ़ किलोमीटर लंबे इस मार्ग पर अब लोक निर्माण विभाग ने सड़क बनाने का काम शुरू कर दिया है। इसके बाद ग्रामीण बेहद खुश हैं।
जिला पंचायत सदस्य आरपी सिंह ने बताया कि लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों ने मार्ग को मानकों के अनुसार बेहतरीन बनाने का आश्वासन दिया है। इस दौरान रामअवतार गुर्जर, अशोक कुमार, मांगेराम बैंसला, मोनू बैंसला, बाबू, राहुल बैंसला, घनश्याम शर्मा मौजूद रहे।