Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    IPL 2026 के बीच वृंदावन पहुंचे विराट कोहली, संत प्रेमानंद से अक्षय तृतीया पर लिया आशीर्वाद

    Updated: Mon, 20 Apr 2026 03:58 PM (IST)

    भारतीय क्रिकेटर विराट कोहली और अनुष्का शर्मा अक्षय तृतीया पर वृंदावन के राधा केली कुंज आश्रम पहुंचे। उन्होंने संत प्रेमानंद से आशीर्वाद लिया और प्रवचन ...और पढ़ें

    संत प्रेमानंद के आश्रम में विराट कोहली।

    संत प्रेमानंद के आश्रम में विराट कोहली।

    HighLights

    1. विराट कोहली, अनुष्का शर्मा वृंदावन आश्रम पहुंचे

    2. अक्षय तृतीया पर संत प्रेमानंद से आशीर्वाद लिया

    3. कोहली ने गले में तुलसी की माला पहनी

    जागरण संवाददाता, वृंदावन। क्रिकेट के मैदान में बल्ले से रनों की बारिश करने वाले दिग्गज क्रिकेटर विराट कोहली अक्षय तृतीया पर पत्नी अनुष्का शर्मा के साथ आध्यात्म के रंग में रंगे नजर आए। गले में तुलसी की कंठी, सिर पर ब्रज रज का तिलक लगाए, संत प्रेमानंद के सत्संग में आस्था के सागर में डुबकी लगाते नजर आए। विराट अनुष्का ने सोमवार की सुबह संत प्रेमानंद से आशीर्वाद लिया और सत्संग में शामिल होने के बाद गंतव्य को चले गए।

    सादगी भरे अंदाज में नजर आए विराट

    परिक्रमा मार्ग स्थित श्रीराधा केलिकुंज में सोमवार की सुबह अक्षय तृतीया पर विराट और अनुष्का साधारण वेशभूषा और सादगी भरे अंदाज में नजर आए। किसी वीआपी तामझाम से दूर आम श्रद्धालुओं की तरह जमीन पर बैठकर करीब एक घंटे संत प्रेमानंद के प्रवचनों का लाभ लिया। संत प्रेमानंद ने निर्मल मन और भक्ति के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि शुद्ध अंतःकरण ही ईश्वर प्राप्ति का एकमात्र मार्ग है। दंपती ने एकाग्रचित्त होकर संत प्रेमानंद के प्रवचन सुने।

    आश्रम के बाहर जुटे प्रशंसक

    विराट कोहली के वृंदावन पहुंचने की खबर शहर में फैली, उनके प्रशंसकों की भारी भीड़ आश्रम के बाहर जमा हो गई। अपने पसंदीदा खिलाड़ी और अभिनेत्री की एक झलक पाने के लिए लोग घंटों सड़कों पर इंतजार करते दिखे। ये पहला मौका नहीं है जब विराट और अनुष्का किसी श्रीराधा केलिकुंज में पहुंचे हों। अपने व्यस्त टूर के बावजूद विराट और अनुष्का आध्यात्मिक शांति के लिए श्रीराधाकेलि कुंज पहुंचे।

    संत प्रेमानंद महाराज में है विराट और अनुष्का की गहरी आस्था

    विदित हो विराट कोहली व अनुष्का शर्मा की संत प्रेमानंद के प्रति उनकी गहरी आस्था है। वे पहले भी कई बार उनके आश्रम में आकर आशीर्वाद ले चुके हैं और अब दीक्षित भी हो चुके हैं।

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें- कौन हैं आईएएस मनीष कुमार बंसल? जिन्हें बनाया आगरा का नया डीएम, मुख्य चुनाव आयुक्त से है खास रिश्ता