Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    अभिनेता विवेक ओबराय पर वृंदावन बदनाम करने की साजिश का आरोप, सवाल उठा...अब क्यों आई याद

    By Vipin Parashar Edited By: Prateek Gupta
    Updated: Mon, 25 May 2026 02:10 PM (IST)

    अभिनेता विवेक ओबराय पर समाजसेवी कपिलदेव उपाध्याय ने वृंदावन को बदनाम करने की साजिश का आरोप लगाया है। यह आरोप ओबराय के एक वायरल वीडियो के बाद लगा है, ज ...और पढ़ें

    अभिनेता विवेक ओबेरॉय।

    अभिनेता विवेक ओबेरॉय।

    HighLights

    1. वृंदावन को बदनाम करने की साजिश का आरोप।

    2. वायरल वीडियो में 20 साल पुरानी घटना का जिक्र है।

    संवाद सूत्र, वृंदावन। फिल्म अभिनेता विवेक ओबराय पर नगर के समाजसेवी कपिलदेव उपाध्याय ने वृंदावन को बदनाम करने की साजिश का आरोप लगाया। कहा है कि अभिनेता की एक वीडियो इन दिनों सोशल मीडिया पर प्रसारित हो रही है। इसमें वह कह रहे हैं कि वे जब वृंदावन घूमने आए तो एक व्यक्ति ने उन्हें बच्चियों के शोषण की जानकारी दी।

    मौके पर पहुंचकर देखा तो 13 वर्ष तक की बच्चियों को वहां पाया। कपिलदेव ने इसे विवेक ओबराय को अपनी एनजीओ को हाईलाइट करने के लिए वृंदावन को बदनाम करने की साजिश बताया। कहा वृंदावन में वैसे तो ऐसी कोई घटना होती नहीं हैं। अगर ऐसी किसी घटना उन्हें दिखाई दी तो उन्होंने पुलिस से संपर्क क्यों नहीं किया।

    अब 20 वर्ष बाद क्यों इस बात की याद आ रही है। ये केवल वृंदावन को बदनाम करने की साजिश है। इससे पहले भी कई नामचीन लोग इस वृंदावन के बारे में इस तरह की भ्रामक जानकारी देकर बदनाम करने की कोशिश करते रहे हैं।

    ऐसे लोग वृंदावन को बदनाम कर आर्थिक लाभ प्राप्त करने के लिए इस तरह की बातें करते हैं, ताकि दुनियाभर में उन्हें आर्थिक लाभ के मौके मिल सकें।

    खबरें और भी