Dhirendra Shashtri पर बृजवासियों ने बरसाए फूल, मथुरा पहुंची सनातन एकता पदयात्रा, देखें तस्वीरें
दिल्ली से निकली सनातन हिंदू एकता पदयात्रा मथुरा पहुंची, जहां बागेश्वर धाम के धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री का भव्य स्वागत हुआ। ...और पढ़ें

सनातन एकता पदयात्रा में शामिल आचार्य धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री।
जागरण संवाददाता, मथुरा। हिंदुओं में एकता की अलख जगाने के लिए दिल्ली से निकली सनातन हिंदू एकता पदयात्रा गुरुवार को मथुरा की सीमा में प्रवेश कर गई।
दिल्ली आगरा राष्ट्रीय राजमार्ग पर कोटवन सीमा में हजारों बृजवासियों ने बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर आचार्य धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री पर शंख ध्वनि के साथ पुष्प वर्षा की।
यात्रा के पहले छोर ने जब कोटवन बार्डर से प्रवेश किया तो उसके डेढ़ किलोमीटर पीछे आचार्य धीरेंद्र शास्त्री थे। कोटवन पर बुलडोजरों पर खड़े होकर लोगों ने पुष्प वर्षा की।

मथुरा सीमा में प्रवेश करते पदयात्री।
सनातनी बच्चे भजन गायन कर रहे थे तो वहीं गांवों से चले आ रहे जत्थे भी यात्रा के स्वागत में विभिन्न वाद्य यंत्रों पर अपनी प्रस्तुति दे रहे हैं। यात्रा में पीछे से चली आ रही भीड़ में बृजवासी भी शामिल हो गए।

पदयात्रियों के स्वागत में बुलडोजर पर खड़े होकर पुष्प वर्षा करते लोग।
कोटवन पर दोपहर में पहुंची सनातन एकता पदयात्रा पर बृजवासियों ने 21 क्विंटल फूलों की वर्षा की। 108 बटुकों ने स्वस्तिवाचन किया। मान मंदिर की गोपियों ने यहां राधा कृष्ण नृत्य किया। यात्रा को लेकर उत्साह इतना है कि क्या बच्चे और क्या बूढ़े। सब सड़कों पर इस उत्साह से पग भर रहे हैं कि जैसे ये दूरी कुछ न हो।

हाईवे किनारे मंच से भजन गायन करतीं छात्राएं।
बागेश्वर धाम पीठाधीश्वर धीरेन्द्र कृष्ण शास्त्री की अगुवाई में निकल रही पदयात्रा को लेकर उल्लास अलग ही नजर आ रहा है। सनातन ध्वजा हाथों में उठाए हुए लोग दिल्ली-आगरा हाईवे पर सुबह से ही जमा होना शुरू हो गए थे। यात्रा जब होडल पर थी, उससे पहले ही कोटवन पर हुजूम जमा हो चुका था।

विद्या मंदिर के छात्र भजन गाते हुए।
जयश्री राम के नारे गूंज रहे हैं। हाथों में धीरेन्द्र कृष्ण शास्त्री के कट आउट हैं। यात्रा मथुरा जिले में चार पड़ाव पर रुकेगी। 16 नवंबर को धीरेन्द्र शास्त्री साधु संतों के साथ ठाकुर बांके बिहारी को धर्म ध्वजा चढ़ाएंगे।
इस अवसर पर फिल्म अभिनेता संजय दत्त, अनुपम खेर, राजपाल यादव, शिल्पा शेट्टी भी मौजूद रहेंगी। यात्रियों के लिए जगह जगह जलपान को व्यवस्था की गई है। स्वास्थ्य शिविर लगाए गए हैं।
भीड़ को देखते हुए पुलिस ने हाईवे पर भारी वाहनों का प्रवेश प्रतिबंधित कर दिया है। ट्रकों और बसों को यमुना एक्सप्रेसवे से होकर गुजारा जा रहा है।
यह भी पढ़ें- धीरेंद्र शास्त्री की सनातन एकता पदयात्रा, भंडारों में बंटने वाले प्रसाद की भी होगी जांच
देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।