Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 19, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    बांकेबिहारी दर्शन को आनलाइन पंजीकरण की तैयारी, 18 करोड़ के प्रस्ताव पास, श्रद्धालुओं के लिए चलेगी गोल्फ कार्ट

    By vineet Kumar MishraEdited By: Abhishek Saxena
    Updated: Tue, 19 Sep 2023 09:01 AM (IST)

    Banke Bihari Mandir News In hindi रविवार को भी भीड़ अधिक होने के कारण आठ श्रद्धालु बेहोश हो गए। प्रशासन काफी समय से आनलाइन पंजीकरण के जरिए ही दर्शन की ...और पढ़ें

    Mathura News: विकास कार्यों पर भी 18 करोड़ रुपये खर्च करने को मिली स्वीकृति।
    Mathura News: विकास कार्यों पर भी 18 करोड़ रुपये खर्च करने को मिली स्वीकृति।

    HighLights

    1. विकास कार्यों पर भी 18 करोड़ रुपये खर्च करने को मिली स्वीकृति
    2. मंडलायुक्त की बैठक में मंथन, व्यवस्था बनाने पर एक करोड़ रुपये होगा खर्च

    मथुरा, जागरण संवाददाता। ठाकुर बांकेबिहारी मंदिर में दर्शन की व्यवस्था बेहतर बनाने को प्रशासन हर कवायद कर रहा है। अभी आनलाइन पंजीकरण के लिए न्यायालय से अनुमति नहीं मिली है, लेकिन आनलाइन पंजीकरण के लिए सारे संसाधन प्रशासन पहले ही तैयार करना चाहता है।

    न्यायालय से अनुमति के बाद पंजीकरण से ही दर्शन होंगे। सोमवार को मंडलायुक्त रितू माहेश्वरी ने मथुरा-वृंदावन विकास प्राधिकरण की बोर्ड बैठक में इस पर मंथन हुआ। संसाधन बनाने में एक करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे। अन्य विकास कार्यों के लिए भी 18 करोड़ के प्रस्ताव अनुमोदित हुए।

    दर्शन की बिगड़ती है व्यवस्था

    ठाकुर बांकेबिहारी मंदिर में दर्शन की व्यवस्था बिगड़ती जा रही है। बोर्ड की बैठक में दर्शन के लिए आनलाइन पंजीकरण कराने को साफ्टवेयर विकसित करने का निर्णय लिया गया। इस पर विप्रा एक करोड़ रुपये खर्च करेगा। इसके लिए बकायदा कंट्रोल रूम बनाकर आपरेटर रखे जाएंगे। आनलाइन पंजीकरण के साथ ही कियोस्क, बार कोड स्कैन करके भी पंजीकरण कराने की व्यवस्था होगी। भीड़ अधिक होने पर मैनुअल पंजीकरण कराने पर भी सहमति बनी।

    श्रद्धालुओं के लिए चलेगी गोल्फ कार्ट, ई-बाइक स्टैंड बनेंगे

    मथुरा, वृंदावन व गोवर्धन में श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए 20 गोल्फ कार्ट खरीदे जाएंगे। इसकी लागत करीब दो करोड़ रुपये है। इससे श्रद्धालु धार्मिक और ऐतिहासिक स्थलों का भ्रमण कर सकेंगे। विभिन्न स्थलों पर 60 लाख की लागत से ई-बाइक स्टैंड का निर्माण होगा। 30 ई-बाइक खरीदी जाएंगी।

    खबरें और भी

    ये भी पढ़ेंः Shamli News: ट्यूशन पढ़ा रहे थे शिक्षक, तभी मोबाइल पर आया मैसेज देखकर रह गए दंग, सदमे में मां पहुंच गई अस्पताल

    जवाहर बाग में बनेगा फूड जोन

    जवाहर बाग में लाइट एंड साउंड शो का प्रस्ताव भी अनुमोदित किया गया है। यहां पर फूड जोन विकसित किया जाएगा। यहां आने वाले लोगों को ब्रज के खानपान का स्वाद मिल सकेगा। इन दोनों कार्यों पर करीब सात करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे।

    ये भी पढ़ेंः UP News: दारोगा ने किया लड़की से दुष्कर्म, पीट रहे थे गांव वाले, तभी आया सिपाही का काल, बोला काम हो गया क्या!

    ये भी प्रस्ताव हुए पास

    • वृंदावन में एक संग्रहालय बनाया जाएगा, जहां ब्रज से जुड़ी सांस्कृतिक, ऐतिहासिक और धार्मिक धरोहर होंगी।
    • मथुरा-वृंदावन को जोड़ती पांच माडल रोड बनाने का भी प्रस्ताव रखा गया है, इनमें लाइटिंग के साथ हरियाली विकसित की जाएगी।
    • धार्मिक स्थलों पर मूर्तियों की स्थापना, फसाड़ लाइटिंग, विभिन्न मार्गों पर एक ही रंग के बोर्ड होंगे।
    • इलेक्ट्रिक वाहनों को बढ़ावा देने को पार्किंग स्थलों पर 20 प्रतिशत स्थान इलेक्ट्रिक बसों के लिए रखा जाएगा।
    • 25-25 किलोमीटर की दूरी पर चार्जिंग प्वाइंट होंगे।
    • पार्किंग स्थलों को स्मार्ट बनाया जाएगा, सीसीटीवी कैमरे लगेंगे।
    • पार्किंग स्थल पर स्क्रीन लगेगी, इससे खाली स्थान का पता लगेगा।
    • लक्ष्मी नगर से टैंक चौराहा मार्ग की विभिन्न भूमि को एनएचएआइ लोक निर्माण विभाग को सौंपेगा।
    • निर्माणाधीन भवन, कार्यालय, निजी संस्थान में रेन वाटर हार्वेस्टिंग के निर्देश, अनुपालन न करने वालों की सूची होगी तैयारी।
    • 2031 महायोजना को सितंबर तक लागू करने के लिए शासन को आख्या भेजने पर सहमति बनी।
    • प्रमुख हेरिटेज क्षेत्र और मार्गों का सुंदरीकरण थीम पर आधारित होगा।
    • अवैध निर्माण पर कार्रवाई होगी, निर्माण की सूची 15 दिन में तलब।
    • राया कट से मथुरा तक मार्ग एक सप्ताह में होगा गड्ढामुक्त।
    • छटीकरा से ओमेक्स सिटी व चैतन्य विहार आवासीय योजना स्थित 100 फुटा मार्ग पर फसाड़ लाइटिंग।
    • श्रीकृष्ण जन्मभूमि को जाने वाले प्रवेश मार्गों के पेड़ों पर फसाड़ लाइटिंग की जाएगी।
    • वृंदावन में हरीनिकुंज चौराहा के समीप स्थित पार्क में फाउंटेन लगाए जाएंगे।
    • वृंदावन परिक्रमा मार्ग में छह स्थान पर महिला शौचालय का निर्माण होगा।
    • गोकुल बैराज से ललिता ग्रांड होटल तक एलईडी लाइट लगाई जाएंगी।
    • महाविद्या चौराहा से 100 फुटा मार्ग तक एलईडी लाइट लगाने का कार्य होगा।