Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 23, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Banke Bihari दर्शन के लिए उमड़ी भारी भीड़, श्रद्धालुओं ने फांदी छह फीट ऊंची रेलिंग, आज से ये व्यस्था लागू, होटल-गेस्ट हाउस फुल

    Updated: Sat, 23 Dec 2023 08:47 AM (GMT+05:30)

    Banke Bihari Mandir News शनिवार को दिल्ली-एनसीआर के श्रद्धालु सबसे अधिक वृंदावन आते हैं। इसके अलावा रविवार और सोमवार को अवकाश है। ऐसे में शुक्रवार से ...और पढ़ें

    मथुरा: आराध्य के दर्शन को उमड़ी भीड़, श्रद्धालुओं ने फांदी छह फीट ऊंची रेलिंग
    मथुरा: आराध्य के दर्शन को उमड़ी भीड़, श्रद्धालुओं ने फांदी छह फीट ऊंची रेलिंग

    HighLights

    1. मंदिर आने वाले रास्ते पर रेलिंग लगी
    2. दस लाख भक्तों के पहुंचने का अंदाजा

    संवाद सहयोगी, वृंदावन। बीत रहे वर्ष की विदाई और नए वर्ष के स्वागत के लिए ठाकुर बांकेबिहारी की नगरी में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ने लगी है। शुक्रवार को उमड़़ी भीड़ से हालात फिर बिगड़े। धक्का-मुक्की कर श्रद्धालुओं ने दर्शन किए। छह फीट से ऊंची रेलिंग फांदी।

    बांकेबिहारी मंदिर के लिए वन वे रूट के साथ ही श्रद्धालुओं के आगमन को बाजार में रेलिंग लगा दी गई हैं। जगह-जगह बैरियर पर पहले ही श्रद्धालु रोके जा रहे हैं। शनिवार से भीड़ और उमड़ेगी, ऐसे में वृंदावन में पैदल चलना भी मुश्किल होगा।

    शुक्रवार सुबह पौने नौ बजे मंदिर के पट खुले। इससे पहले ही हजारों की संख्या में श्रद्धालु मंदिर के आसपास पहुंच गए थे। बाहर गलियों में पैर रखने की भी जगह नहीं बची। दोपहर एक बजे मंदिर के पट बंद हुए, तब तक बड़ी संख्या में श्रद्धालु आराध्य के दर्शन से वंचित रह गए। शाम को साढ़े चार बजे पट खुले तो फिर वही हालात बन गए। साढ़े आठ बजे पट बंद होने तक श्रद्धालुओं के बीच खूब धक्का-मुक्की हुई।

    ये भी पढ़ेंः UP News: रालोद जिलाध्यक्ष आशमा वारिसी के घर में देहव्यापार, कमरे में मौजूद था अय्याशी का हर सामान, होटलों में सप्लाई होती थी कॉल गर्ल

    आज शनिवार से और भीड़ बढ़ने के कारण प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। मंदिर आने वाले रास्तों पर लोहे की रेलिंग लगा दी गई है। बैरियर पर पहले ही श्रद्धालुओं को रोका जा रहा है। 

    होटल-गेस्ट हाउस पूरी तरह फुल

    श्रद्धालु बढ़ने के कारण होटल और गेस्ट हाउस पूरी तरह फुल हो चुके हैं। कहीं होटलों में यदि कमरे खाली हैं तो वह कई गुणा शुल्क वसूला जा रहा है। इस बार वर्ष के अंत में श्रद्धालु सबसे अधिक आने की संभावना को देखते हुए बाजार भी तैयार है।

    खबरें और भी

    घरों में कैद होने का बन रहा भय

    ठाकुर बांकेबिहारी मंदिर के आसपास के इलाकों में रह रहे लोगों को शनिवार के बाद से भीड़ के चलते मंदिर खुलने के समय घरों में कैद होकर रह जाएंगे। गलियों में पैर रखने की भी जगह नहीं बची है।