यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 15, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Banke Bihari Mandir: स्वतंत्रता दिवस पर बांके बिहारी मंदिर में उमड़े श्रद्धालु, बच्चों-महिलाओं की हालत खराब
मथुरा के वृंदावन स्थित बांके बिहारी मंदिर में स्वतंत्रता दिवस पर श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी। मंदिर से करीब दो सौ मीटर दूर तक बाजार में भीड़ का दबाव बन ...और पढ़ें

HighLights
- ठाकुर बांकेबिहारी के दर्शन को उमड़ी भीड़
- सुबह से ही मंदिर के आसपास बना भीड़ का दबाव
संवाद सहयोगी, वृंदावन। ठाकुर बांकेबिहारी के दर्शन के लिए गुरुवार को भक्तों की भीड़ दर्शन के लिए उमड़ी। हालात ये कि मंदिर से करीब दो सौ मीटर दूर तक बाजार में भीड़ का दबाव बन गया और स्थिति बिगड़ने लगी। उमसभरी गर्मी में भीड़ के बीच बुजुर्ग, बच्चे और महिलाओं की हालत खराब हो गई। मंदिर के एंट्री पाइंट से लेकर प्रांगण पहुंचने में श्रद्धालुओं को करीब दो घंटे का समय लगा।
गली-चौराहे हुए जाम
स्वतंत्रता दिवस पर दिल्ली, एनसीआर और आसपास के जिलों के श्रद्धालुओं ने वृंदावन का रुख किया। सुबह से ही श्रद्धालुओं के वाहनों ने शहर के हर तिराहा-चौराहा, सड़क और गलियों को जाम कर दिया।
ठाकुर बांकेबिहारी मंदिर में दर्शन खुलने से पहले ही लाखों श्रद्धालुओं की भीड़ मंदिर के प्रवेश्द्वार से लेकर विद्यापीठ और जुगलघाट तक जुट चुकी थी। मंदिर में दर्शन खुले तो भीड़ अंदर पहुंची।
मंदिर प्रांगण में श्रद्धालुओं के ठहराव ने व्यवस्थाओं को बिगाड़ दिया। ठहराव के कारण बाहर गलियों और बाजार में खड़े श्रद्धालुओं को अंदर प्रवेश नहीं मिल रहा था और श्रद्धालुओं की संख्या में लगातार वृद्धि हो रही थी। ऐसे में भीड़ का दबाव बढ़ने लगा और श्रद्धालुओं की हालत खराब होने लगी।