Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 29, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Banke Bihari Mandir: दीपावली बाद बांकेबिहारी मंदिर में दर्शन का समय बदलेगा, ठंडाई की जगह केसरयुक्त गर्म दूध का भाेग

    Updated: Tue, 29 Oct 2024 07:17 AM (GMT+05:30)

    Banke Bihari Mandir News दिवाली के बाद ठाकुर बांकेबिहारी मंदिर में दर्शन का समय बदल जाएगा। भाई दूज से मंदिर सुबह 8.45 बजे खुलेगा और शाम को 8.30 बजे बं ...और पढ़ें

    Banke Bihari Mandir: ठाकुर बांकेबिहारी मंदिर का प्रतीकात्मक फोटो।
    Banke Bihari Mandir: ठाकुर बांकेबिहारी मंदिर का प्रतीकात्मक फोटो।

    HighLights

    1. भोगराग सेवा में भी होगा बदलाव
    2. भाईदूज से हल्की गर्म पोशाक धारण करेंगे ठाकुर जी

    संवाद सहयोगी, जागरण, वृंदावन। Banke Bihari Mandir Vrindavan News: ठाकुर बांकेबिहारी मंदिर में दीपावली के बाद भाईदूज से दर्शन के समय के साथ ही भोगराग सेवा में बदलाव हो जाएगा। ठाकुरजी को अब भोग में गरिष्ठ पदार्थ अर्पित किए जाएंगे। पोशाक में बदलाव होगा और फूलों से भी दूरी होगी। सुबह एक घंटे देरी से मंदिर के पट खुलेंगे, शाम को एक घंटे पहले ही पट बंद हो जाएंगे।

    ठाकुर बांकेबिहारी मंदिर के सेवायत श्रीनाथ गोस्वामी ने बताया, शरद ऋतु में ठाकुर के दर्शन समय के साथ भोग राग और पोशाक में भी बदलाव हो जाएगा। अब ठाकुरजी को हल्के गर्म कपड़े की पोशाक ही धारण करवाई जाएगी। गर्म पोशाक के साथ ठाकुरजी को भोग में सूखे मेवा की मात्रा बढ़ाई जाएगी। दूध, खीर में केसर की मात्रा बढ़ा दी जाएगी। दही के बने पदार्थों में कमी की जाएगी। ठंडाई की जगह अब केसरयुक्त गर्म दूध ठाकुरजी को भोग में अर्पित होगा।

    सर्दी से बचाने के लिए मोदी का हार पहनेंगे ठाकुरजी

    ठाकुरजी को सर्दी से बचाव के लिए अब फूलों की माला की जगह मोदी का हार पहनाया जाएगा। फूलों से अब ठाकुरजी को दूर रखा जाएगा। मंदिर में भी फूलों की सजावट पर प्रतिबंध हो जाएगा। अब उत्सवों पर कपड़े या गुब्बारे से ही सजावट होगी।

    ठाकुर बांकेबिहारी मंदिर का प्रतीकात्मक फोटो।

    ये रहेगा दर्शन समय

    • ठाकुर बांकेबिहारीजी मंदिर में दीपावली के बाद भाईदूज से सुबह 8.45 बजे दर्शन खुलेंगे, जबकि वर्तमान में 7.45 बजे दर्शन खुल रहे हैं।
    • इसी तरह दोपहर को 12 बजे के बजाय अब एक बजे तक मंदिर के पट खुले रहेंगे।
    • शाम को 5.30 के बजाय एक घंटे पहले 4.30 बजे दर्शन खुल जाएंगे
    • रात को 9.30 की बजाय 8.30 बजे शयनभोग आरती के बाद पट बंद हो जाएंगे।

    31 अक्टूबर को ही दीपावली मनाई जाएगी

    ठाकुर बांकेबिहारी मंदिर, ठाकुर राधारमण मंदिर, रंगजी मंदिर, जन्मस्थान और द्वारकाधीश मंदिर में 31 अक्टूबर को ही दीपावली मनाई जाएगी।

    खबरें और भी

    ठाकुर बांकेबिहारी मंदिर सेवायत श्रीनाथ गोस्वामी ने बताया मंदिर में 31 अक्टूबर को दीपावली का उत्सव मनाया जाएगा।

    इस दिन ठाकुरजी राजा के भेष में भक्तों को दर्शन देंगे, तो मंदिर के जगमोहन और प्रांगण में दीपदान किया जाएगा। बांकेबिहारी मंदिर में दीपोत्सव के लिए भक्त दूर−दराज से आते हैं। श्रीकृष्ण जन्मस्थान में भी दीपावली 31 अक्टूबर को ही मनाई जाएगी। एक नवंबर को अन्नकूट होगा।

    ये भी पढ़ेंः Diwali 2024: ब्रज में कब मनेगी दीपावली संशय खत्म, श्रीकृष्ण जन्मस्थान और बांकेबिहारी मंदिर में इस दिन मनेगा पर्व

    ये भी पढ़ेंः Net Worth Tej Pratap: कितनी संपत्ति के मालिक हैं करहल सीट से सपा प्रत्याशी तेज प्रताप यादव, नामांकन में दी जानकारी