मंगला आरती में 12 लाख की पोशाक पहनेंगे ठाकुर बांकेबिहारी, जन्माष्टमी पर होंगे दिव्य दर्शन
श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर बांकेबिहारी मंदिर में विशेष उत्सव मनाया जाएगा, जिसमें ठाकुरजी रात 12 बजे पंचगव्य से महाभिषेक के बाद ...और पढ़ें

जन्माष्टमी पर मंगला आरती में 12 लाख की पोशाक पहनेंगे ठाकुर बांकेबिहारी।

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
जागरण संवाददाता, मथुरा। श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर बांकेबिहारी मंदिर में विशेष उत्सव मनाया जाएगा। मंदिर में रात 12 बजे गर्भगृह में ठाकुरजी के सवा मन दूध दही, शहद सहित पंचगव्य से महाभिषेक होगा और मंगला आरती के दौरान पीले रंग की विशेष पोशाक जो जरदोजी की कारीगरी से मोतियों से जड़ित धारण करवाई जाएगी। यह पोशाक दिल्ली के नामचीन डिजाइनर से तैयार कराई गई है।
ठाकुर बांकेबिहारी मंदिर में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर मंगला आरती के विशेष दर्शन होते हैं। इस विशेष उत्सव को मनाने के लिए सेवायतों ने विशेष तैयारी की है। मंगला आरती में धातु का विशेष कलश तैयार कराया है और चांदी की नई आरती भी बनवाई है। इससे ही ठाकुरजी की मंगला आरती होगी।
सर्वाधिकारी गौरव गोस्वामी ने बताया ठाकुरजी मंगला आरती पर विशेष पीले रंग की पोशाक पहनेंगे। इसे दिल्ली के बड़े डिजाइनर ने तैयार किया है। पोशाक की विशेषता है कि इसमें मोतियों के संग जरी का महीन काम कारीगरों ने हाथ से किया है।
मंगला आरती में ठाकुरजी को धारण कराई जाने वाली पोशाक की कीमत लगभग 12 लाख बताई गई। मंगला आरती पर ठाकुरजी को 56 प्रकार के व्यंजन भोग में अर्पित होंगे जो आगरा के रसायन ग्रुप द्वारा तैयार कराए गए हैं।
इसमें विभिन्न प्रकार के मिंगी पाक भी शामिल होंगे। मंगला आरती के बाद पांच सितंबर की सुबह मंदिर में नंदोत्सवहोगा। नंदोत्सव में श्रद्धालुओं को खिलौने लुटाये जाएंगे। ये खिलौने खासतौर पर राजस्थान के जोधपुर से मंगवाए गए हैं।
यह भी पढ़ें- Janmashtami 2026: कान्हा के स्वागत को सज गई मथुरा नगरी, चमक रहीं सड़कें और चौराहे
