विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

बरसाना की प्रसिद्ध होली का शेड्यूल जारी, लड्डू और लठामार Holi के लिए रूट तय, यहां से मिलेगी एंट्री

Published: Sat, 17 Jan 2026 07:25 AM (IST)

बरसाना में 25 फरवरी को होने वाली विश्व प्रसिद्ध लठामार होली के लिए पुलिस-प्रशासन ने तैयारियां पूरी कर ली हैं। ...और पढ़ें

फाइल फोटो।

फाइल फोटो।

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

संवाद सूत्र जागरण, बरसाना। राधाकृष्ण के प्रेम अनुराग में समाहित बरसाना की लठामार होली 25 फरवरी को खेली जाएगी। विश्व प्रसिद्ध लठामार होली के आयोजन को लेकर पुलिस प्रशासन ने शुक्रवार को बरसाना का दौरा किया। अधिकारियों ने होली पर श्रद्धालुओं के आवागमन के रूट तय किए।

24 को है लड्डू होली

24 फरवरी को बरसाना में लड्डू होली, 25 फरवरी को लठामार होली व 26 फरवरी को नंदगांव में लठामार होली खेली जाएगी। इसकी तैयारियों को लेकर एडीएम प्रशासन डॉक्टर अमरेश कुमार व एसपी देहात सुरेश चंद रावत बरसाना पहुंचे। दोनों अधिकारियों ने राधारानी मंदिर मार्ग का भ्रमण किया।

एडीएम ने अधिशाषी अधिकारी डॉक्टर कल्पना वाजपेई को होली से पूर्व मंदिर मार्ग में बेरिकेड्स लगाने सहित अन्य तैयारियों के निर्देश दिए। एडीएम ने बताया कि इस बार पहले से बेहतर व्यवस्था देखने को मिलेगी।

राधारानी मंदिर का मार्ग एकल रहेगा

  1. एसपी देहात सुरेश चंद रावत ने बताया कि 24 फरवरी से राधारानी मंदिर मार्ग एकल रहेगा।
  2. नया बस स्टैंड से हमारो प्यारो बरसाना गेट से बाग मोहल्ला व सुदामा चौक होते हुए श्रद्धालुओं को राधारानी मंदिर में प्रवेश कराया जाएगा।
  3. निकास द्वार से श्रद्धालुओं को जयपुर मंदिर मार्ग से जाटव मुहल्ला होते हुए यादव मोहल्ला तिराहा की तरफ भेजा जाएगा।
  4. भीड़ का दबाव होने पर श्रद्धालुओं को गोवर्धन ड्रेन से नाले की पटरी होते हुए कटारा पार्क से नया बस स्टैंड की तरफ लाया जाएगा। जहां टुकड़ियों में श्रद्धालुओं को आगे भेजा जाएगा।
  5. नया बस स्टैंड पर सभी श्रद्धालुओं के जूते चप्पल उतारे जाएंगे।
  6. भीड़ को नियंत्रित करने के लिए राधारानी मंदिर, थाना बरसाना, हमारो प्यारो बरसाना गेट, पीडब्ल्यूडी गेस्ट हाउस में चार कंट्रोल रूम बनाए जाएंगे।

इस दौरान सीओ गोवर्धन अनिल कुमार सिंह, चेयरमैन प्रतिनिधि पदम फौजी, थाना प्रभारी निरीक्षक अश्वनी कुमार, रिसीवर यज्ञपुरुष गोस्वामी आदि मौजूद रहे।

लाडो द्वार से प्रवेश करेंगे गोस्वामी

लठामार होली के चलते 23 फरवरी की शाम से ही बरसाना में वाहनों का प्रवेश बंद हो जाएगा। सुदामा मार्ग पर स्थित लाडो द्वार पर स्थाई दरवाजा लगाया जाएगा। यह मार्ग सिर्फ नंदगांव बरसाना गोस्वामी समाज के लिए ही खोला जाएगा। श्रद्धालुओं का प्रवेश इस मार्ग पर प्रतिबंधित रहेगा।

होली पर बंद रहेगी गहवर वन की परिक्रमा

लठामार होली के चलते गहवर वन की परिक्रमा बंद रहेंगी। वहीं ब्रह्मांचल पर्वत की बड़ी परिक्रमा सुचारू रहेंगी। परिक्रमा लगाने वाले श्रद्धालुओं को सुदामा चौक की नई सीढ़ियों से प्रवेश कराया जाएगा।

आधार कार्ड से मिलेगा स्थानीय लोगों को प्रवेश

लठामार होली पर एकल मार्ग के चलते बरसाना की तमाम गलियों में बेरिकेड्स लगाई जाएंगी। जिसके चलते स्थानीय लोगों का प्रवेश नया बस स्टैंड मार्ग से आधार कार्ड से जारी रहेगा।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।