विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 26, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Mathura: सुहागरात के बाद जेवर व नकदी लेकर फरार हुई उत्तराखंड की दुल्हन, तलाश में पहुंचा पति तो कर दिया दुष्कर्म का केस

Published: Sun, 26 May 2024 08:36 AM (IST)

Mathura Crime News In Hindi Today युवक की शादी को महज तीन दिन हुए थे। सुहागरात के बाद दुल्हन घर ...और पढ़ें

Mathura News: शादी के तीन दिन बाद दुल्हन जेवर व नकदी लेकर फरार। (फाइल फोटो)
Mathura News: शादी के तीन दिन बाद दुल्हन जेवर व नकदी लेकर फरार। (फाइल फोटो)

HighLights

  1. रुद्रपुर से आए थे लड़की वाले
  2. दुल्हन की करामात से सभी हैरान

संवाद सूत्र, जागरण, राया। शादी के तीन दिन बाद दुल्हन घर जेवरात व पैसे लेकर फरार हो गई। पति व ससुराल पक्ष के लोगों ने दुल्हन की काफी तलाश की और मायके उत्तराखंड भी पहुंचे, लेकिन कोई सुराग नहीं लगा। दुल्हन ने उत्तराखंड में पति के खिलाफ दुष्कर्म का आरोप लगाकर मुकदमा दर्ज कराया है।

उत्तराखंड के रुद्रपुर जिले से लड़की पक्ष के लोग लड़की को लेकर राया आए थे। राया क्षेत्र के एक गांव के लड़के के साथ धूमधाम से शादी की रस्में अदा की थी।

शादी के तीन दिन बाद ही दुल्हन जेवरात व नकदी लेकर रात में ही अचानक गायब हो गई। ससुराल पक्ष के लोग घर में दुल्हन न देख हलचल मची और पुलिस को सूचना दी। दुल्हन की तलाश मायके रुद्रपुर तक की, लेकिन कोई सुराग नहीं लगा। दुल्हन ने पति के खिलाफ दुष्कर्म का आरोप लगाते हुए उत्तराखंड में मुकदमा दर्ज कराया है।

ये भी पढ़ेंः लोको पायलट ने 'हवाई जहाज' बना डाली गतिमान और मालवा एक्सप्रेस; अधिकारियों काे हिला डाला, अब हुई ये कार्रवाई

प्रेमी के साथ भाग कर आई किशोरी बरामद

जीआरपी ने बांदा से प्रेमी के साथ भाग कर आई किशोरी को जीआरपी ने बरामद कर लिया। पुलिस और स्वजन को सूचना दी है। शुक्रवार की रात जीआरपी सुरक्षा के मद्देनजर गश्त कर रही थी। इस दौरान किशोरी एक युवक के साथ मिली। महिला सिपाही को किशोरी ने बताया कि वह बांदा की रहने वाली है। युवक उसका प्रेमी है। दोनों घर से भाग कर यहां आए हैं।

ये भी पढ़ेंः सनक में सैलून कर्मी की हत्या: नहीं पची तो चाय पीकर सुना दी मर्डर की कहानी, मरियम टॉम्ब में मिली आगरा पुलिस को लाश

जीआरपी ने किशोरी के स्वजन से बात की। स्वजन ने बताया कि किशोरी को भगा ले जाने की प्राथमिकी थाना बांदा में दर्ज है। थाना प्रभारी संदीप तोमर ने बताया कि स्वजन और बांदा पुलिस को सूचना दे दी है। किशोरी इंटरमीडिएट की छात्रा है। युवक उसके गांव में हेयर कटिंग की दुकान चलाता है।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।