विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यमुना एक्सप्रेसवे पर हादसा: खड़े ट्रक से टकराई कार, 'हमारे राम' कार्यक्रम के लिए आ रहे दिल्ली के युवक की मौत

By Jitendra GuptaEdited By: Abhishek Saxena
Published: Tue, 20 Oct 2026 11:56 AM (IST)

यमुना एक्सप्रेसवे पर सोमवार रात दिल्ली से मथुरा आ रही एक कार सुरीर क्षेत्र में खड़े ट्रक से टकरा गई। ...और पढ़ें

हादसे के बाद क्षतिग्रस्त कार।

हादसे के बाद क्षतिग्रस्त कार।

HighLights

  1. यमुना एक्सप्रेसवे पर कार ट्रक से टकराई।

  2. एक व्यक्ति की मृत्यु, तीन साथी घायल हुए।

  3. 'हमारे राम' कार्यक्रम के लिए मथुरा आ रहे थे।

जागरण संवाददाता, मथुरा। यमुना एक्सप्रेसवे पर सोमवार रात दिल्ली से आ रही कार सुरीर क्षेत्र में खड़े ट्रक में टकरा गई। इस हादसे में कार के परखच्चे उड़ गए और उसमें सवार एक व्यक्ति की मृत्यु हो गई और उनके तीन साथी घायल हो गए। वह 'हमारे राम' कार्यक्रम के लिए मथुरा आ रहे थे।

बसंत कुंज निवासी राजेश अपने साथी पीयूष शर्मा, विनय सिंह और दक्ष के साथ मथुरा में होने वाले 'हमारे राम' कार्यक्रम के संचालन के लिए सोमवार रात दिल्ली से कार में आ रहे थे। कार को पीयूष शर्मा चला रहे थे।

कार के उड़ गए परखच्चे

थाना सुरीर क्षेत्र में माइल स्टोन 85 के समीप रात करीब एक बजे सड़क किनारे खड़े ट्रक में कार अचानक अनियंत्रित होने से टकरा गई। इस हादसे में कार के परखच्चे उड़ गए और उसमें सवार राजेश निवासी बसंत कुंज साउथ दिल्ली की मृत्यु हो गई और उनके साथ पीयूष शर्मा, विनय सिंह और दक्ष घायल हो गए।

दुर्घटना की सूचना पर थाना प्रभारी अरुण कुमार और एक्सप्रेस वे के रेस्क्यू कर्मी मौके पर पहुंच गए। मृत्यु युवक के शव को पोस्टमार्टम गृह भेजा और घायलों को उपचार के लिए हॉस्पिटल भेज दिया।

यह भी पढ़ें- एक बार फिर बदलेगा यूपी का मौसम: मेरठ में 24-25 को बारिश से बढ़ेगी ठंड, नवंबर में सर्दी का आगमन

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।