Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    पवनहंस हेलीपैड के मेन गेट तक का नहीं था रास्ता, CM Yogi आए तो रातों रात बना दी डामर की सड़क; अधिकारियों को कोस रही जनता

    By Raja Tiwari Edited By: Prateek Gupta
    Updated: Sat, 07 Mar 2026 09:40 PM (IST)

    मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के वृंदावन दौरे से पहले पवनहंस हेलीपैड की खराब सड़क रातोंरात दुरुस्त कर दी गई। वर्षों से लंबित हेलीकॉप्टर सेवा भी शुरू हो ग ...और पढ़ें

    हैलीपेड पर उतरने के बाद जनप्रतिनिधियों से मुलाकात करते सीएम योगी।

    हैलीपेड पर उतरने के बाद जनप्रतिनिधियों से मुलाकात करते सीएम योगी।

    संवाद सूत्र, जागरण, वृंदावन। ये अफसरशाही की कार्यशैली की एक बानगी है। पवनहंस को हैलीकॉप्टर उड़ान का ठेका दिया गया, लेकिन आज तक चालू नहीं हो सकी। इतना ही नहीं, हैलीपैड तक पहुंचने की सड़क की उबड़ खाबड़ थी। श्रद्धालु यहां तक पहुंच नहीं सकते थे। सीएम योगी क्या आए, एक रात में ही सड़क दुरुस्त हो गई और हेलीकॉप्टर भी उड़ने लगा। 

    मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के दौरे से पहले पवनहंस हेलीपैड के मुख्य प्रवेश मार्ग को शनिवार सुबह दुरुस्त कराया गया। हेलीपैड का मुख्य द्वार और बाहर का हिस्सा लंबे समय से ऊबड़-खाबड़ था। सुरक्षा और काफिले की सुचारु आवाजाही को देखते हुए लोक निर्माण विभाग (लोनिवि) ने यहां डामर की नई सड़क बिछा दी।

    मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के वृंदावन आगमन से पहले प्रशासनिक तैयारियां अंतिम समय तक जारी रहीं। पवनहंस हेलीपैड के मुख्य द्वार से बाहर निकलने वाला मार्ग काफी समय से खराब पड़ा था और सड़क का हिस्सा उबड़-खाबड़ हो गया था।

    जानकारी के अनुसार सामान्य दिनों में इस हेलीपैड परिसर का उपयोग बसों और अन्य वाहनों की पार्किंग के रूप में भी किया जाता है। कई स्थानों पर सड़कों की धुलाई, सफेद पट्टी बनाना, रंगाई-पुताई और पेड़-पौधों की सफाई कराई गई। शहर के प्रमुख मार्गों पर जीरो ट्रैफिक लागू किया गया, जिससे प्रशासनिक टीमें बिना रुकावट तैयारियों को पूरा कर सकें।

    जबकि आगरा, मथुरा और वृंदावन की हेलीकॉप्टर दर्शन यात्रा सालों से लंबित है। ठेका होने के बाद भी यह चालू नहीं हो सकी है। तमाम विदेशी पर्यटक यहां यात्रा करने आते हैं, उनके लिए सुविधाएं नहीं हैं। मुख्यमंत्री के एक दिवसीय दौरे के दौरान प्रशासन ने रातों रात इंतजाम करा दिए। जनता अब इस बात पर चर्चा कर रही है।

    खबरें और भी