विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

मथुरा में बरेली हाईवे पर दो बसों की भीषण टक्कर, चालक सहित चार घायल; अचानक एक गाड़ी के मुड़ने से हुआ हादसा

By Jitendra GuptaEdited By: Abhishek Saxena
Published: Wed, 28 Oct 2026 10:05 AM (IST)

मथुरा के राया क्षेत्र में बरेली-मथुरा हाईवे पर दो निजी बसों की टक्कर हो गई, जिसमें चालक समेत चार लोग ...और पढ़ें

मथुरा में हुआ बस हादसा।

मथुरा में हुआ बस हादसा।

HighLights

  1. बरेली-मथुरा हाईवे पर दो निजी बसों की भिड़ंत।

  2. हादसे में चालक समेत कुल चार लोग घायल हुए।

  3. एक बस के अचानक मुड़ने से हुआ यह हादसा।

जागरण संवाददाता, मथुरा। राया क्षेत्र में बरेली-मथुरा हाईवे पर कोयल फाटक सर्विस रोड कट के पास मंगलवार देर रात दो निजी बसों की भिड़ंत हो गई। हादसे में एक बस का चालक और तीन यात्री घायल हो गए। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने सभी घायलों को उपचार के लिए अस्पताल भिजवाया।
सीओ महावन संजीव कुमार ने बताया दोनों निजी बसें जयपुर से बरेली की ओर जा रही थीं। मंगलवार देर रात 2:30 बजे कोयल फाटक सर्विस रोड कट के पास आगे चल रही बस के चालक ने अचानक सर्विस रोड की ओर मोड़ दिया। इससे पीछे चल रही बस उससे टकरा गई।

सर्विस रोड पर अचानक मोड़ने से हुआ हादसा

हादसे में चालक कासिम निवासी बरेली व तीन यात्री नन्हे निवासी बदायूं, शौकीन निवासी पीलीभीत और धारू सिंह निवासी राजस्थान घायल हो गए। वहीं, दूसरी बस का चालक मौके से भाग गया। हादसे की सूचना मिलने पर कस्बा चौकी प्रभारी उपनिरीक्षक इंतजार अली और उपनिरीक्षक त्रिदेव शर्मा पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे।

पुलिस ने घायलों को अस्पताल भिजवाने के साथ यात्रियों को उनके गंतव्य के लिए रवाना कराया।दुर्घटनाग्रस्त बस को सड़क से हटवाने की कार्रवाई की गई।

यह भी पढ़ें- मेरठ में स्कूल बस खाई में पलटी, एक दर्जन से अधिक बच्चे घायल; शीशे तोड़कर निकाले छात्र

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।