Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 19, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Premanand ji Maharaj: भक्तों को नहीं मिल पाएंगे संत प्रेमानंद महाराज के दर्शन, आश्रम ने बताई बड़ी वजह

    By Jagran NewsEdited By: Shivam Yadav
    Updated: Tue, 19 Dec 2023 10:32 PM (GMT+05:30)

    संत प्रेमानंद महाराज की स्वास्थ्य कारणों के चलते पैदल यात्रा अनिश्चित काल के लिए स्थगित कर दी गई। सोमवार रात ढाई बजे वे राधाकेलि कुंज के लिए कार से नि ...और पढ़ें

    Premanand ji Maharaj: भक्तों को नहीं मिल पाएंगे संत प्रेमानंद महाराज के दर्शन, आश्रम ने बताई बड़ी वजह।
    Premanand ji Maharaj: भक्तों को नहीं मिल पाएंगे संत प्रेमानंद महाराज के दर्शन, आश्रम ने बताई बड़ी वजह।

    संवाद सहयोगी, वृंदावन। संत प्रेमानंद महाराज की स्वास्थ्य कारणों के चलते पैदल यात्रा अनिश्चित काल के लिए स्थगित कर दी गई है। सोमवार रात ढाई बजे वे राधाकेलि कुंज के लिए कार से निकले। बड़ी संख्या में श्रद्धालु सड़क पर दर्शन के लिए खड़े रहे, लेकिन दर्शन नहीं हो सके। 

    संत प्रेमानंद महाराज लंबे समय से रात ढाई बजे छटीकरा मार्ग स्थित श्रीकृष्ण शरणम स्थित आवास से पैदल ही अपने अनुयायियों के साथ रमणरेती स्थित श्रीराधाकेलि कुंज आश्रम के लिए निकलते हैं। ऐसे में उनके दर्शन के लिए देश के विभिन्न शहरों के हजारों श्रद्धालु उनके दर्शन के लिए सड़क पर इंतजार करते हैं।

    रात ढाई बजे श्रीकृष्ण शरणम से लेकर रमणरेती स्थित श्रीराधाकेलि कुंज आश्रम तक हजारों श्रद्धालु सड़क किनारे खड़े होकर संत प्रेमानंद के दर्शन करते थे। सोमवार की शाम संत प्रेमानंद के फेसबुक अकाउंट वृंदावन रास महिमा पर जारी संदेश जारी किया गया। 

    बताया गया कि महाराज अब पदयात्रा करते हुए आश्रम नहीं पहुंचेंगे, लेकिन अधिकतर भक्तों ने इस नोटिस का संज्ञान नहीं लिया और सड़क किनारे संत के दर्शन के लिए पहुंच गए थे। श्री हित राधा केलि कुंज पारिकर श्रीवृंदावन धाम द्वारा जारी संदेश में कहा गया है कि महाराज के स्वास्थ्य और बढ़ती हुई भीड़ को देखते हुए निर्णय लिया गया है।

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें: कृष्ण जन्मभूमि-शाही ईदगाह विवाद: सुनवाई के दौरान कोर्ट में मौजूद रहे लड्डू गोपाल, गेट पास हुआ जारी; उम्र लिखी थी...

    यह भी पढ़ें: बाजी बधाई निधिवन जी में, जन्मे बिहारी...निधिवन राज मंदिर में ठाकुर बांकेबिहारी की प्राकटयस्थली का हुआ महाभिषेक