विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

घर से ले जाकर पिलाई शराब, फिर हत्या कर यमुना में फेंका शव, मथुरा में मिली लापता पलवल के इलेक्ट्रिशियन की लाश

Published: Sun, 25 Oct 2026 09:38 AM (IST)

मथुरा के शेरगढ़ में यमुना में मिला शव पलवल के लापता इलेक्ट्रिशियन युवराज सिंह का निकला। उसके दोस्त समर पर ...और पढ़ें

इंसेट में मृतक का फाइल फोटो।

इंसेट में मृतक का फाइल फोटो।

HighLights

  1. मथुरा में यमुना में मिला पलवल के इलेक्ट्रिशियन का शव।

  2. दोस्त समर पर शराब पिलाकर हत्या कर शव फेंकने का आरोप।

  3. पुलिस को मृतक का मोबाइल मिला, जिसमें अहम साक्ष्य।

जागरण संवाददाता, मथुरा। शेरगढ़ थाना क्षेत्र में शुक्रवार को यमुना में मिला शव पलवल के सुल्तानपुर निवासी इलेक्ट्रिशियन का निकला। वह तीन दिन से लापता थे। स्वजन ने गुमशुदगी भी दर्ज कराई थी। भाई ने हत्या का आरोप उसके दोस्त पर लगाया है। दोस्त ने पहले शराब पिलाई और फिर हत्या कर शव को यमुना में फेंक दिया था। आरोपित फरार है।
पलवल जिले के सुल्तानपुर निवासी 34 वर्षीय युवराज सिंह 21 अक्टूबर की दोपहर बाजार जाने की कहकर घर से गए थे। देर शाम तक वह वापस नहीं लौटे तो स्वजन ने तलाश की। सुराग न लगने पर 22 अक्टूबर को भाई प्रेमचंद्र ने चांदहट थाने में प्रार्थना पत्र दिया। पुलिस ने गुमशुदगी दर्ज कर ली।

शुक्रवार की दोपहर मथुरा के शेरगढ़ थाना क्षेत्र में यमुना में एक युवक का शव मिला। इसकी पहचान युवराज सिंह के रूप में स्वजन ने की। शेरगढ़ पुलिस ने मामले से चांदहट पुलिस को अवगत कराते हुए शनिवार को शव का पोस्टमार्टम कराया।

पलवल के सुल्तानपुर निवासी युवराज का शेरगढ़ क्षेत्र में मिला शव

भाई प्रेमचंद्र ने बताया, युवराज को उसका दोस्त गांव का ही समर घर से रहीपुर पुल पर जाने की कहकर ले गया। आरोप लगाया कि समर ने युवराज को पहले शराब पिलाई और फिर हत्या कर शव यमुना नदी में फेंक दिया। उन्होंने बताया, समर के खिलाफ थाने में प्रार्थना पत्र दिया है।

पुलिस को मिल गया मोबाइल, जिसमें घटना से संबंधित साक्ष्य

पुलिस को युवराज का मोबाइल मिल गया है, जिसमें घटना से संबंधित साक्ष्य हैं। उन्होंने बताया, युवराज विवाहित था। वह अपने पीछे दो पुत्र एवं एक पुत्री व पत्नी छोड़ गया है। वह कंपनी में इलेक्ट्रिशियन की नौकरी करते थे और घर पर भी दुकान खोल रखी थी।

यह भी पढ़ें- PET अभ्यर्थियों के लिए खुशखबरी: बरेली-मथुरा कैंट के बीच चलेगी स्पेशल ट्रेन, नोट करें टाइम

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।