Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    मथुरा DM सीपी सिंह के नाम से फर्जी एकाउंट बनाकर ठगी का प्रयास, FIR के आदेश

    Updated: Mon, 29 Jun 2026 07:24 AM (IST)

    मथुरा के डीएम सीपी सिंह के नाम से फर्जी फेसबुक अकाउंट बनाकर ठगी का प्रयास किया गया। डीएम ने लोगों को ऐसे झांसों से बचने की सलाह दी और साइबर सेल को एफआ ...और पढ़ें

    मथुरा के डीएम हैं सीपी सिंह।

    मथुरा के डीएम हैं सीपी सिंह।

    HighLights

    1. मथुरा डीएम सीपी सिंह के नाम से फर्जी फेसबुक अकाउंट बना।

    2. सस्ते फर्नीचर बेचने के बहाने ठगी का प्रयास किया गया।

    3. डीएम ने लोगों को सावधान किया, एफआईआर के निर्देश दिए।

    जागरण संवाददाता, मथुरा। साइबर अपराधियों के हौसले इस कदर बुलंद हैं कि आम जनता के साथ जिले के आला अधिकारियों को भी अपना निशाना बनाने से नहीं चूक रहे हैं। इस बार शातिरों ने डीएम की फोटो लगाकर चंद्र प्रकाश सिंह नाम से फेसबुक पर एकाउंट बनाकर ठगी का प्रयास किया है।

    इससे पहले भी दो बार डीएम के फर्जी एकाउंट बनाकर लोगों व अधिकारियों से पैसे मांगे जा चुके हैं। डीएम ने मामले में एफआईआर कराने के निर्देश दिए हैं।

    अखिल भारत हिंदू महासभा के उत्तर प्रदेश उपाध्यक्ष पंडित संजय हरियाणा ने बताया कि शनिवार रात उनके पास डीएम चंद्र प्रकाश सिंह के नाम और फोटो वाली फेसबुक प्रोफाइल से एक फ्रेंड रिक्वेस्ट आई। उन्होंने रविवार को इस रिक्वेस्ट को स्वीकार कर लिया। इसके बाद रविवार शाम करीब 6.30 बजे मैसेंजर पर उनसे बातचीत शुरू की गई।

    सीआरपीएफ अधिकारी का फर्नीचर कम पैसों में दिलाने का दिया झांसा

    फर्जी अकाउंट चलाने वाले ने पहले संजय हरियाणा से उनका मोबाइल नंबर मांगा। नंबर मिलने के बाद जालसाज ने अंग्रेजी में मैसेज भेजकर दावा किया कि उसका एक दोस्त संतोष कुमार सीआरपीएफ ऑफिसर है, उसका ट्रांसफर हो गया है और वह अपने घर का पुराना फर्नीचर व बिजली का सामान बहुत सस्ते दामों में बेचना चाहता है।

    डीएम ने लोगों को किया सावधान

    पंडित संजय हरियाणा ने प्रशासनिक अधिकारियों को इसकी जानकारी दी। मामला संज्ञान में आते ही डीएम सीपी सिंह ने सभी जिलेवासियों और अधिकारियों को सावधान किया है। उन्होंने बताया कि उनका फेसबुक पर ऐसा कोई व्यक्तिगत अकाउंट नहीं है। असामाजिक तत्वों द्वारा फर्जी अकाउंट बनाकर लोगों को बरगलाने और ठगी करने का प्रयास किया जा रहा है।

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें- अखिलेश के सामने लखनऊ में खुली सपा की कलह की फाइल, सांसद रुचि वीरा और विधायक कमाल अख्तर आए आमने-सामने

    शातिर के खिलाफ एफआईआर के निर्देश

    डीएम ने इस मामले को गंभीरता से लेते हुए साइबर सेल को आरोपी के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। गौरतलब है कि यह कोई पहला मामला नहीं है। इससे पहले भी डीएम सीपी सिंह के नाम से फेसबुक और वाट्ससएपप पर फर्जी प्रोफाइल बनाकर अन्य अधिकारियों और आम लोगों से पैसों की मांग की जा चुकी है। प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि वे ऐसे किसी भी संदिग्ध अकाउंट के झांसे में न आएं और वित्तीय लेन-देन से बचें।

    यह भी पढ़ें- सीएम योगी का पीलीभीत-बरेली दौरा: विकास कार्यों की व कानून व्यवस्था की करेंगे समीक्षा