Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 18, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Saint Premanand: संत प्रेमानंद महाराज के दरबार में पहुंचे बॉलीवुड सिंगर मीका सिंह, जपा 'राधा नाम'

    Updated: Sun, 18 Aug 2024 08:42 AM (IST)

    Bollywood Singer Mika Singh Meets Premanand वृंदावन के संत प्रेमानंद महाराज से मिलने के लिए बॉलीवुड के मशहूर सिंगर मीका सिंह पहुंचे। उन्होंने यहां राध ...और पढ़ें

    Mathura News: प्रेमानंद महाराज जी से मिलने के लिए बॉलीवुड के मशहूर सिंगर मीका सिंह पहुंचे। वीडियो से ली तस्वीर।
    Mathura News: प्रेमानंद महाराज जी से मिलने के लिए बॉलीवुड के मशहूर सिंगर मीका सिंह पहुंचे। वीडियो से ली तस्वीर।

    HighLights

    1. बालीवुड पाप सिंगर मीका सिंह ने किए बांकेबिहारी जी के दर्शन
    2. सिंगर मीका सिंह की जिज्ञासा को संत प्रेमानंद महाराज ने दूर

    संवाद सहयोगी, वृंदावन/मथुरा। Saint Premanadnd Maharaj: बॉलीवुड के मशहूर पाप सिंगर मीका सिंह कान्हा की नगरी में पूरी तरह आध्यात्म के रंग में नजर आए। ठाकुर बांकेबिहारी के दरबार में हाजिरी लगाने के बाद प्रसिद्ध संत प्रेमानंद महाराज के भी दर्शन कर आध्यात्मिक चर्चा की। पाप सिंगर ने संत प्रेमानंद के कहने पर राधा नाम का भजन भी गाया।

    कान्हा की नगरी पहुंचे थे मीका सिंह

    हिंदी सिनेमा में कई हिट गाने देने वाले नामचीन पाप सिंगर मीका सिंह शुक्रवार सुबह कान्हा की नगरी पहुंचे। रुक्मिणी विहार स्थित होटल रायल भारती में कुछ देर रुकने के बाद उन्होंने प्रसिद्ध संत प्रेमानंद महाराज के राधा केलिकुंज आश्रम पहुंचकर महाराज जी के दर्शन किए। महाराज जी शिष्यों द्वारा परिचय के बाद महाराज श्री ने मीका सिंह से पूछा कि राधा नाम कभी गाया है। इसके बाद मीका सिंह ने राधा नाम का जप किया।

    हाथ जोड़कर संत प्रेमानंद महाराज के आश्रम में खड़े मीका सिंह।

    संत प्रेमानंद महाराज से पूछा

    संत प्रेमानंद ने राधा नाम जप करने के बाद मीका सिंह से कहा, इतना बोल दिया, राधा नाम वृंदावन में बोला है, ये हिसाब काफी पड़ेगा। संत प्रेमानंद से पूछने पर कि आंतरिक सुख कैसे करें। तब संत प्रेमानंद ने कहा, बहुत ही सावधान रहने की जरुरत है। खान−पान की मर्यादा नहीं रही है। शराब पीना, मांस खाना, व्यभचार करना यही उन्नति मानी जा रही है। एक असत आचरण छोड़ने से ही सतमार्ग की तरफ आगे बढ़ेंगे। मीका सिंह ने कहा, कि आपके टीवी पर दर्शन रोज होते हैं। संत प्रेमानंद ने कहा, कि ये श्रीजी की कृपा है।

    ये भी पढ़ेंः आगरा में रंगे हाथ पकड़े शिक्षा निदेशक; एक डिब्बे में मिठाई व दूसरे में नोट की गड्डियां, बाबू ने कहा था पैर छूकर देना साहब को

    ये भी पढ़ेंः UP Police Constable Recruitment: प्रवेश पत्र की फाेटोकॉपी जमा कराकर रोडवेज में मुफ्त यात्रा, आगरा में हैं 27 केंद्र

    रमणरेती मार्ग पर है आश्रम

    श्रीहित प्रेमानंद महाराज का आश्रम राधा निकुंज वृंदावन के रमणरेती मार्ग पर है। उनके देश भर में लाखों की संख्या में अनुयायी हैं। करीब डेढ़ दशक से उनकी दोनों किडनी खराब हैं, उनकी नियमित डायलिसिस होती है। करीब डेढ़ वर्ष पहले उनसे आशीर्वाद लेने के लिए क्रिकेटर विराट कोहली पत्नी अनुष्का के साथ पहुंचे थे। ये वीडियो इंटरनेट मीडिया पर प्रसारित हुआ, तो बड़े-बड़े लोग उनसे आशीर्वाद लेने आने लगे।

    खबरें और भी