मथुरा में फरह-सौंख मार्ग होगा चौड़ा: 437 पेड़ कटेंगे, 35.62 KM लंबी सड़क के लिए 84 करोड़ ₹ आएगी लागत
मथुरा में हाईवे से गोवर्धन परिक्रमा तक सीधी पहुंच के लिए फरह-सौंख मार्ग का चौड़ीकरण किया जाएगा, जिसके लिए 437 पेड़ काटे जाएंगे। सुप्रीम कोर्ट की केंद् ...और पढ़ें

फरह से सौंख तक के इसी मार्ग का चौड़ीकरण किए जाने के लिए पेड़ काटे जाएंगे। फोटो जागरण
HighLights
फरह-सौंख मार्ग का चौड़ीकरण जल्द होगा शुरू
परियोजना के लिए 437 पेड़ काटे जाएंगे
सीएसी निरीक्षण के बाद सुप्रीम कोर्ट देगा अनुमति
जागरण संवाददाता, मथुरा। हाईवे से गोवर्धन परिक्रमा तक सीधी एप्रोच बनाए जाने के लिए कई मार्गों पर काम चल रहा है। ऐसे ही इनमें से एक फरह-सौंख रोड है, जिसका जल्द ही चौड़ीकरण किया जाएगा। इस मार्ग के चौड़ीकरण के लिए 437 पेड़ काटे जाएंगे। इसके लिए सुप्रीम कोर्ट की केंद्रीय अधिकार प्राप्त समिति (सीएसी) जल्द ही इस मार्ग का निरीक्षण करेगी और फिर अपनी रिपोर्ट सुप्रीम कोर्ट को सौंपेगी, जिसके बाद पेड़ों को हटाने का रास्ता साफ होगा।
हाईवे से गोवर्धन परिक्रमा को जोड़ने के लिए फरह से ओल होते हुए सौंख तक के मार्ग का चौड़ीकरण और सुदृढ़ीकरण किया जाना। इस मार्ग के चौड़ीकरण और सुदृढ़ीकरण का करीब डेढ़ वर्ष पहले प्रस्ताव पास हो चुका है और पिछले माह इसे राज्य मार्ग घोषित किया जा चुका है। इस मार्ग पर काम शुरू भी हुआ, लेकिन रास्ते किनारे खड़े पेड़ परियोजना के आड़े जाने लगे।
मार्ग चौड़ीकरण के लिए पेड़ काटने के लिए मांगी है सुप्रीम कोर्ट से अनुमति
आकलन किया गया तो देखा गया कि चौड़ीकरण के लिए 437 पेड़ों को काटा जाना आवश्यक है। इसके लिए लोकनिर्माण विभाग की ओर से सुप्रीम कोर्ट से अनुमति मांगी गई। विभागीय सूत्रों के अनुसार लोनिवि का आवेदन सुप्रीम कोर्ट की ओर से केंद्रीय अधिकार प्राप्त समिति को भेजकर रिपोर्ट मांगी गई है।
जल्द ही सीएसी के मथुरा आकर सर्वे करने की उम्मीद है। सीएसी की सर्वे रिपोर्ट के आधार पर ही सुप्रीम कोर्ट पेड़ काटने की अनुमति जारी करेगा। इस मार्ग के महत्वपूर्ण स्थान फरह में दीनदयाल धाम से परखम, ओल, जाजमपट्टी, मगोर्रा और सौंख हैं।
खबरें और भी
यह होंगे लाभ
फरह-सौंख मार्ग के चौड़ीकरण से गोवर्धन परिक्रमार्थियों को कई लाभ होंगे। इस मार्ग के फोरलेन बनने से आगरा से गोवर्धन जाने वाले वाहनों को मथुरा से होकर नहीं जाना पड़ेगा, जिससे यात्रा समय कम होगा और जाम की समस्या से मुक्ति मिलेगी। इस मार्ग से गोवर्धन बाईपास और बरसाना तक आसानी से पहुंचा जा सकेगा, जिससे श्रद्धालुओं को और भी सुविधा होगी। इस परियोजना से गोवर्धन परिक्रमा मार्ग पर यातायात सुगम होगा, जिससे श्रद्धालुओं को परिक्रमा करने में आसानी होगी।
फरह से सौंख के बीच के मार्ग को चौड़ीकरण की कार्रवाई चल रही है। इस मार्ग से पेड़ों को हटाकर अन्यत्र स्थान पर पौधे लगाए जाएंगे। सुप्रीम कोर्ट की अनुमति के बाद आगे की कार्रवाई होगी।
सीपी सिंह, डीएम