GLA University के गेट पर बीटेक छात्र से मारपीट, लैपटॉप व मोबाइल तोड़ा; चार छात्रों पर मुकदमा
जीएलए यूनिवर्सिटी के गेट नंबर 3 पर बीटेक तृतीय वर्ष के छात्र नितिन सिंह के साथ बेरहमी से मारपीट की गई। हमलावरों ने छात्र को पीटने के साथ ही उसका लैपटॉ ...और पढ़ें

सांकेतिक तस्वीर।
HighLights
हमलावरों ने छात्र का लैपटॉप और मोबाइल तोड़ा।
पुलिस ने चार नामजद सहित सात पर केस दर्ज किया।
संवाद सूत्र, चौमुहाँ (मथुरा)। थाना जैंत क्षेत्र के अंतर्गत जीएलए यूनिवर्सिटी के गेट नंबर 3 पर बीटेक तृतीय वर्ष के एक छात्र के साथ बेरहमी से मारपीट का मामला सामने आया है। दबंगों ने छात्र को बुरी तरह पीटने के साथ ही उसका कीमती लैपटॉप और मोबाइल भी तोड़ दिया।
पुलिस ने पीड़ित छात्र के पिता की तहरीर पर चार नामजद समेत सात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। शक्तिधाम कॉलोनी, औरंगाबाद निवासी कुलदीप सिंह के अनुसार, उनका पुत्र नितिन सिंह जीएलए यूनिवर्सिटी में बीटेक कंप्यूटर साइंस तृतीय वर्ष का छात्र है।
19 जनवरी की सुबह करीब 8:20 बजे जब नितिन यूनिवर्सिटी के गेट नंबर 3 पर पहुंचा, तो वहां पहले से मौजूद कुछ छात्रों ने उसे आवाज देकर बुलाया। नितिन के पास पहुंचते ही आरोपियों ने अपने अन्य साथियों को बुला लिया और उस पर जानलेवा हमला कर दिया।
आरोप है कि हमलावरों ने नितिन को जमीन पर गिराकर लात-घूसों से बुरी तरह पीटा, जिससे उसकी कमर और कोहनी में गंभीर अंदरूनी चोटें आई हैं। मारपीट के दौरान आरोपियों ने नितिन का चश्मा, मोबाइल फोन और बैग में रखा कीमती लैपटॉप भी तोड़ दिया। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी उसे जान से मारने की धमकी देते हुए फरार हो गए।
खबरें और भी
इस घटना के बाद से छात्र बुरी तरह सहमा हुआ है। पुलिस ने पीड़ित पिता की तहरीर पर निशांत शर्मा, अतुल उपाध्याय, अभिषेक प्रताप और प्रतीक यादव को नामजद किया है। इसके अलावा तीन अज्ञात युवकों के खिलाफ भी संबंधित धाराओं में प्राथमिकी दर्ज की गई है।
थाना जैंत प्रभारी उमेश चंद्र त्रिपाठी का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है और सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं।