गोवर्धन के मुकुट मुखारविंद मंदिर में 3.41 करोड़ रुपये बकाया, नौ ठेकेदारों पर FIR
गोवर्धन के मुकुट मुखारविंद गिरिराजजी मानसी गंगा मंदिर में नौ ठेकेदारों पर 3.41 करोड़ रुपये का बकाया है, जिसे वे जमा नहीं कर रहे हैं। मंदिर प्रबंधन की ...और पढ़ें

मुकुट मुखारविंद गिरिराजजी मानसी गंगा मंदिर।

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
संवाद सूत्र, गोवर्धन। नगर के प्रसिद्ध मुकुट मुखारविंद गिरिराजजी मानसी गंगा मंदिर में पूजा भोग व चढ़ावा के ठेका के बकाया 3.41 करोड़ रुपये ठेकेदार नहीं दे रहे हैं। मंदिर प्रबंधन ने कई बार संबंधित नौ लोगों से बकाया राशि जमा कराने को कहा, लेकिन अब वे नहीं मिल रहे हैं। मंदिर प्रबंधन के प्रार्थना पत्र पर एसएसपी के आदेश पर थाना पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
पूजा भोग, चढ़ावा आदि ठेका की बकाया राशि नहीं दे रहे ठेकेदार
मंदिर के प्रशासनिक सहायक प्रबंधक बंसीलाल उर्फ ब्रज गोपाल ने इस संबंध में एसएसपी को प्रार्थना पत्र दिया। उन्होंने कहा है कि वर्ष 2024 और 2025 के विभिन्न महीनों में मंदिर के दूध-भोग, भेंट, गोदाम और पूजा के ठेके उच्चतम बोली के आधार पर अलग-अलग व्यक्तियों को दिए गए थे। आरोप है कि ठेकेदारों ने निर्धारित राशि का एक हिस्सा तो मंदिर खाते में जमा कराया, लेकिन शेष करोड़ों रुपये की रकम जमा नहीं की।
एसएसपी के आदेश पर पुलिस ने मामला दर्ज कर शुरू की जांच
कई बार मंदिर प्रबंधन ने बकाया राशि जमा करने के लिए संबंधित ठेकेदारों से कहा, मगर उन्होंने सुनवाई नहीं की। उन्होंने प्रार्थना पत्र में मनोज शर्मा पर 82.90 लाख, प्रकाश उर्फ हरी पचौरी पर 73.91 लाख रुपये, अक्षय शर्मा पर 33.51 लाख रुपये, पुष्पेंद्र शर्मा पर 27.59 लाख रुपये, दीपचंद्र शर्मा पर 40.36 लाख रुपये।
बनवारीलाल शर्मा पर 33.20 लाख रुपये, राजीव शर्मा पर 27.12 लाख रुपये, सुमित शर्मा पर 8.44 लाख रुपये तथा संजय शर्मा पर 14 लाख रुपये बकाया होने का आरोप है। इन लोगों से कई बार तगादा किया, मगर किसी ने शेष राशि जमा नहीं की। कुछ मामलों में दिए चेक भी बैंक से बाउंस हो गए।
खबरें और भी
ठेकेदारों ने धोखाधड़ी और बेइमानी की नीयत से मंदिर की धनराशि हड़प ली
आरोप है कि ठेकेदारों ने धोखाधड़ी और बेइमानी की नीयत से मंदिर की धनराशि हड़प ली और अब संपर्क से बचने के लिए गायब हैं। मंदिर प्रशासन ने सभी आरोपितों के खिलाफ धोखाधड़ी आदि धाराओं में मुकदमा दर्ज कर सख्त कानूनी कार्रवाई की मांग की है। थाना प्रभारी भगवत गुर्जर ने बताया, प्राथमिकी दर्ज कर जांच की जा रही है।