Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 18, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    गांव का प्रधान बना दरिंदा... प्लाट की सौदेबाजी के लिए साथ गई महिला से किया दुष्कर्म, पीड़िता ने खाया जहर

    Updated: Sun, 18 May 2025 07:41 AM (IST)

    ग्राम प्रधान ने साथी संग मिलकर एक महिला से दुष्कर्म किया। बाहर से लौटे पति ने महिला को परेशान देख पूछा तो उसने घटना की जानकारी दी। इसके बाद पति ने घरे ...और पढ़ें

    प्रस्तुतीकरण के लिए सांकेतिक तस्वीर का प्रयोग किया गया है।
    प्रस्तुतीकरण के लिए सांकेतिक तस्वीर का प्रयोग किया गया है।

    HighLights

    1. महिला को एक प्लाट की सौदेबाजी में ले गया था प्रधान
    2. पति को बताने पर हुआ घरेलू कलह
    3. महिला ने जान देने का किया प्रयास

    संसू, जागरण, फरह (मथुरा)। प्लाट की सौदेबाजी में महिला को लेकर गए फरह क्षेत्र के एक ग्राम प्रधान ने साथी के साथ मिलकर दुष्कर्म किया। बाहर से लौटे पति ने महिला को परेशान देख पूछा तो उसने घटना की जानकारी दी। इसके बाद पति ने घरेलू कलह शुरू कर दी। इससे नाराज होकर महिला ने विषाक्त पदार्थ का सेवन कर लिया। हालत बिगड़ने पर उसे निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। पति ने ग्राम प्रधान व उसके साथी के खिलाफ प्रार्थना-पत्र दिया है। पुलिस जांच कर रही है।

    फरह थाना क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली महिला को ग्राम प्रधान पांच मई को एक प्लाट की सौदेबाजी की कहकर अपने साथ लेकर गया था। आरोप है कि ग्राम प्रधान ने अपने एक साथी के साथ मिलकर महिला के साथ दुष्कर्म किया।

    जान से मारने की धमकी देने पर बताया

    लोक-लज्जा के चलते चार दिन तक महिला ने इस बात को छिपाए रखा। चार दिन पहले आरोपित ग्राम प्रधान ने उसे किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी दी। महिला का पति दूसरे जिले में काम करने के कारण कई दिनों तक बाहर रहता है। शनिवार सुबह वह घर पहुंचा। पत्नी को परेशान देख उन्होंने कारण पूछा। महिला ने पति को अपने साथ हुई घटना के बारे में बता दिया। दुष्कर्म की बात सुनकर पति आग-बबूला हो गए और पत्नी पर गुस्सा करते हुए घरेलू कलह शुरू कर दिया।

    महिला ने खा लिया जहर

    पति को नाराज होता देख महिला ने दोपहर करीब डेढ़ बजे विषाक्त पदार्थ का सेवन कर लिया। थोड़ी देर बाद उनकी तबीयत बिगड़ने लगी। स्वजन ने निजी अस्पताल में भर्ती कराया। इसके बाद पति ने थाने पहुंचकर ग्राम प्रधान व उनके साथी के खिलाफ प्रार्थना-पत्र दिया। पुलिस ने अस्पताल पहुंचकर पीड़िता के बयान दर्ज किए और मुकदमा दर्ज करने की कार्रवाई शुरू कर दी।

    खबरें और भी

    पुलिस ने जांच की शुरू, प्रधान का मोबाइल बंद

    फरह थाना प्रभारी संजय पांडेय ने बताया कि जांच की जा रही है। इसके बाद मुकदमा दर्ज करके आरोपित ग्राम प्रधान के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। ग्राम प्रधान का मोबाइल स्विच ऑफ होने के कारण उनसे बात नहीं हो सकी। बताते चलें कि ग्राम प्रधान को सादाबाद पुलिस फरवरी में बरात में दूल्हे के पिता से नकदी जेवरात और नकदी लूटने के आरोप में गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है।

    ये भी पढ़ेंः International Museum Day: ताजमहल या किला सभी में पर्यटकों की फ्री एंट्री, आज स्मारकों की टिकट विंडो बंद

    ये भी पढ़ेंः School Holidays: स्कूलों में हुई गर्मियों की छुट्टियां, बच्चों ने परिवार संग सैर सपाटे का बनाया प्लान